Friday, August 21, 2020

टीवी एक्ट्रेसेस के महाराष्ट्रीयन लुक के आगे फेल हुईं बॉलीवुड हसीनाएं, अंदाज ऐसा जो त्योहारों के मौसम में आएगा काम August 21, 2020 at 12:25AM

वैसे तो आपने बॉलीवुड हसीनाओं को कई बार मराठी मुलगी के अवतार में देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने टीवी एक्ट्रेसेस को महाराष्ट्रीयन लुक में देखा है। अगर नहीं, तो आज हम आपको टीवी की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के मराठी लुक्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने इस लुक में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

जब दीपिका कक्कड़ को शादी के जोड़े में देख फैंस ने कहा- दो दिल मिल रहे हैं... August 20, 2020 at 09:48PM

इस बात में कोई दोराय नहीं कि सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने न केवल अपने ऑनस्क्रीन अवतारों से बल्कि अपने ऑफ स्क्रीन लुक्स से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। ऐसे में जब बारी आई उनके दुल्हन बनने की, तो हर किसी की नजरें बस इसी बात पर टिकी थीं कि दुल्हन के अवतार में दीपिका का लुक कैसा होगा? वह लहंगा पहनेंगी या शरारा, क्या दीपिका हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करेंगी या निकाह पढ़ेंगी। हालांकि, जब स्टार कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई दंग रह गया। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 12’ की विनर दीपिका कक्कड़ यूं तो हमेशा से ही अपने सरल और खूबसूरत अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जब अपनी शादी के दिन भी दीपिका ने इसी स्टाइल सेंस को अपनाए रखा तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। कलर्स टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सुसराल सिमर का' से एक-दूसरे के प्यार में पड़ने वाले शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद एक्टर के होमटाउन मौदहा में परिवार की मौजूदगी के बीच निकाह किया था। ऐसे में जब दीपिका दोबारा दुल्हन बनीं तो हर किसी नजरे बस उन्हीं पर थी। अपनी शादी के दिन दीपिका कक्कड़ ने भारी-भरकम लहंगा न चुनते हुए रॉयल पिंक कलर का शरारा सेट पहना था, जिस खासतौर पर उन्हीं की फैशन लाइन 'सितारा' ने डिज़ाइन किया था। शायद आप में से बहुत कम लोग इस बात को जानते हों कि एक्ट्रेस ने शादी से पहले अपने नाम से एक फैशन लेबल को शुरू किया था, जिसे निकाह के बाद उन्होंने अपनी सास यानी शोएब की अम्मी के नाम कर दिया था। एक इंटरव्यू में बात करते हुए दीपिका ने इस बात का खुलासा भी किया था कि, ‘फैशन लाइन का नाम हमारी अम्मी के नाम पर रखा गया है और वह इस चीज को शुरू करने के पीछे की प्रेरणा हैं।’ बात करें दीपिका के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने शादी के लिए गुलाबी रंग शरारा सेट पहना था, जिस पर गोल्डन रंग की कशीदाकारी एम्ब्रोडरी के साथ गोटा पट्टी का काम शामिल था। दीपिका के शरारा के साथ एक कोटी भी शामिल थी, जिसकी नेकलाइन पर जड़ाऊ एम्ब्रोडरी के साथ अनकट मोटिफ्ट का काम था। यही नहीं, शरारा को स्ट्रेट न रखते हुए इस ब्रॉड लुक दिया गया था, जो दूर से एकदम लहंगे जैसा लग रहा था। बात करें दीपिका के मेकअप की तो उन्होंने निकाह को ध्यान में रखते हुए खुद को उसी हिसाब से ड्रेसअप किया था। अपने लुक को कम्पलीट करते हुए दीपिका ने अनकट डायमंड वाला चोकर, कुंदन हार, मांग टीका, चपका और नाक में अंगूठी वाली नथ को पहना था, जिसके साथ सटल मेकअप, स्मोकी आईज, पिंक लिप्स और बालों को कर्ल स्टाइल में पेअरअप किया। वहीं, बात करें शोएब की तो उन्होंने भी अपनी दुल्हनिया के स्टाइल को मैच करते हुए ब्लश कलर की शेरवानी को पहना था। खैर जो भी हो, दुल्हन के अवतार में हमें तो दीपिका कक्कड़ बेहद खूबसूरत दिखीं। वैसे आपका इस जोड़ी के बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

जानिए क्यों है हिंदू धर्म में है नथ पहनने की परंपरा, जो इन दिनों फैशन ट्रेंड का बन रहीं हिस्सा August 20, 2020 at 09:02PM

नाक में नथ और पैरों में बिछिया देखकर ही लोग किसी महिला के विवाहित होने का अंदाजा लगा लेते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ यह फैशन का एक ट्रेंड बनता जा रहा है। आज कुंवारी लड़कियां भी नाक में नथ और पैरों में स्टाइलिश दिखने वाली बिछिया पहन रही हैं। भले ही ये दो चीजें आज फैशन एक्सेसरीज में शामिल हो गई हों, लेकिन इन्हें पहनने का आज भी हिंदू धर्म में खासा महत्व है। तो आइए सबसे पहले आपको ये बताएं कि नथ पहनने के पीछे क्या परंपरा रही है और आज के समय में नथ का स्टाइल इतना क्यों बदल गया। ... तो इसलिए पहनती है महिलाएं नाक में नथ ये बात किसी से छिपी नहीं है कि हिन्दू धर्म में विवाहित महिलाओं के सोलह श्रृंगार का कितना महत्व है। माथे की बिंदी से लेकर पांव की बिछिया और नाक की नथ से लेकर चूड़ियां तक सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा है। ऐसे में नाक में नथ पहनने की एक परंपरा यह भी रही है कि ऐसा करने से महिलाओं के सुहागिन होने का पता चलता है। यही नहीं, हिंदू समाज में पहले नाक उन्हीं महिलाओं की छेदी जाती थी, जो विवाहित होती थीं। इतना ही नहीं, उत्तर भारत में हर शुभ काम पर नथ पहनने का रिवाज है। नथ को सुहाग की निशानी माना जाता है इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। नथ से डायमंड नोज पिन का फैशन... सबसे पहले रिंग वाली नथ पहनी जाती थी, जो देखते ही देखते फैशन का ट्रेंड बन गई। हालांकि, रिंग नोज पिन आज भी फैशन में है और इसे पहनने में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हैं। यही नहीं, नोज पिन कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए आज के समय में एक फैशन एक्ससेरीज बन गई है, जिसे वह हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। स्वास्तिक, बर्ड, फ्लावर के अलावा कई कलात्मक डिज़ाइन इन दिनों मार्किट में मौजूद हैं, जिन्हें पहनकर आप भी अपने स्टाइल का परचम लहरा सकती हैं।

भगवान गणेश को प्रिय हैं ये तीन रंग, Ganesh Chaturthi पर पहनना होगा शुभ August 20, 2020 at 08:50PM

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। कोरोना के चलते भले ही इसे मनाने का तरीका पहले की तरह भव्य न रहे, लेकिन यह तो तय है कि घर में तो गणेश जी की पूजा और शोभा में कोई कमी नहीं आने वाली है। इस दिन को और शुभ व खास बनाने के लिए आप तीन रंगों के परिधान पहन सकती हैं। ये तीन रंग वो हैं, जो गणेश जी के बहुत प्रिय माने जाते हैं। लाल रंग लाल रंग को सबसे शुभ रंगों में से एक माना जाता है। यह भगवान गणेश को भी अत्यंत प्रिय है। ऐसे में पूजा में तो इस रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें ही, साथ ही में आप भी इस रंग के कपड़े पहन सकती हैं। आप चाहे तो लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं, जिसके साथ अपने बालों को जूड़े में स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी को लाइट वेट ही रखें, ताकि पूजा के दौरान बैठने या चलने-फिरने में आपको परेशानी न हो। अगर आपको साड़ी न भी पहनना हो, तो इस रंग का सूट भी अच्छी चॉइस रहेगी। हालांकि, इसमें भी यह ख्याल रखें कि सूट ज्यादा हेवी वर्क वाला न हो। हां, अगर आप शादी के बाद पहली बार इस पर्व को मना रही हैं, तब जरूर आप हेवी लुकिंग क्लोद्स चुन सकती हैं, लेकिन अपने कंफर्ट का भी ध्यान जरूर रखें। ऐसा करें तो अपने जूलरी को जरूर लाइट ही रखें। हरा रंग यह रंग भी गणेश जी के पसंदीदा कलर में से एक है। हरे रंग की साड़ी के साथ अगर आपको अपने लुक को थोड़ा सा स्टाइलिश टच देना है, तो से इंस्परेशन लिया जा सकता है। अपनी साड़ी को आप चाहें तो कन्ट्रास्टिंग रंग के ब्लाउज के साथ मैच कर सकती हैं, या फिर हरे रंग के ब्लाउज के साथ ब्राइट साड़ी पहनी सकती हैं। डार्क शेड्स न पसंद हों, तो लाइट ग्रीन कलर की साड़ी भी पहनी जा सकती है। इन लुक्स के साथ अपने बालों को बैक कॉम्ब कर, उसे हाई पोनी या क्लचर से टाई किया जा सकता है। इसके साथ मेसी बन भी अच्छा लगेगा। इन लुक्स के साथ लाइट वेट जूलरी या फिर सिर्फ हेवी ईयररिंग्स पहनें, तो काफी अच्छा लगेगा। पीला रंग गणेश जी की पूजा में पीले रंग के फूल और कपड़े का भी उपयोग जरूर किया जाता है। यह रंग भी शुभ होने के साथ ही भगवान का प्रिय माना जाता है। आप चाहें तो फुल येलो कलर के सूट को पहन सकती हैं या फिर मिक्स ऐंड मैच भी कर सकती हैं। अलग रंग की सलवार या दुपट्टा आपके सिंपल लुक तक को खास बना देगा। चाहें तो अपने पुराने लहंगे की चुन्नी का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके पास पुराना अनारकली सूट है, जिसकी लेंथ ऐंकल तक है, तो उसे आप ड्रेस की तरह पहन सकती हैं। इसके साथ आप हेवी डैंगलर्स और ब्रेसलेट पहनेंगी तो लुक एकदम परफेक्ट बन जाएगा।