Tuesday, September 1, 2020

छोटी वाइट ड्रेस में नजर आईं अनन्या पांडे September 01, 2020 at 01:36AM

सिलेब्स एक बार फिर से अपने-अपने शूटिंग शेड्यूल में बिजी होते नजर आ रहे हैं। इस वजह से उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्पॉट किया जाने लगा है। मंगलवार को अनन्या पांडे को भी एक स्टूडियो को बाहर देखा गया। इस दौरान वह दो तरह के लुक में नजर आईं।

20 minute hardcore dumbbell shred & shape

20 minute hardcore dumbbell shred & shape


Monday, August 31, 2020

आलिया भट्ट को स्टाइलिश ड्रेस में तस्वीरें शेयर करना पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने कहा- सड़क नहीं तो गार्डन ही सही August 31, 2020 at 08:29PM

साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने पिछले कुछ सालों में अपने ड्रेसिंग स्टाइल पर बहुत काम किया है। प्रिंसेस बॉलगाउन, ट्यूल ड्रेसेस और चंकी सैंडल में हमेशा सजी-धजी दिखाई देने वाली आलिया इन दिनों खुद अपने लुक्स का चुनाव कर रही हैं। हालांकि, आलिया के फैशनेबल करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका झुकाव ज्यादातर बोल्ड पैंटसूट और ग्राफिक-प्रिंटेड मिडी ड्रेस की तरह बढ़ा था। लेकिन इन दिनों आलिया अपने कम्फर्ट के हिसाब से कपड़ों का चयन कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हमें हाल-फिलहाल में तब देखने को मिला, जब आलिया ने एक मैगज़ीन कवर के फोटोशूट के लिए किसी पेशेवर टीम से फोटो खिंचवाने के बजाए अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ फोटोशूट करने का मन बनाया। दरअसल, आलिया भट्ट को हाल ही में Elle India के कवर पेज पर दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने अपनी ड्रेस के सिलेक्शन से लेकर मेकअप, आईज, लिप्स यहां तक कि बालों को खुद से स्टाइल किया। हालांकि, यह बात सुनने में जरूर अटपटी लग रही होगी, लेकिन सेल्फ आइसोलेट को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री ने इस कदम को उठाया। घर पर कराए गए फोटोशूट में यूं तो आलिया सभी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन हमारा सबसे ज्यादा ध्यान उनके द्वारा पहनी गई इकत ड्रेस ने खींचा, जिसे खासतौर पर साक्शा एंड किन्नी ने डिज़ाइन किया था। इस टियर ड्रेस में रंगीन इकत प्रिंट के साथ माइक्रो-प्लटिंग बने हुए थे, जो आलिया के लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने का काम कर रहे थे। यही नहीं, नो एक्सेसरीज़ लुक को अपनाते हुए आलिया ने कम से कम मेकअप किया और बालों को खुला छोड़ते हुए सफ़ेद फूल की मदद से अपने लुक को एक्ससेस किया। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में आलिया बगीचे में पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देख ट्रोलर्स उनके लुक की तारीफ करने के बजाए उनका मजाक बनाते हुए ज्यादा दिखे। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से नेपोटिस्म वॉर के कारण आलिया ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ऐसे में उन्हें इस बात का तब सबसे ज्यादा खामियाजा उठाना पड़ा था, जब उनकी फिल्म ‘सड़क 2’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा डिसलाइक्स मिले। हाल ही में इस बात का असर उनके लेटेस्ट फोटोशूट पर ही देखा गया, जहां ट्रोलर्स अभिनेत्री के इस कदम की प्रशंसा को छोड़ उनकी फिल्म के लिए उन्हें बुरा-भला कहने लगे। वैसे आपको बता दें इस फोटोशूट के आलिया ने बैक टू बैक कई ड्रेसेस पहनी थीं, जिसमें से एक गुलाबी रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस थी, जिसमें हल्के गुलाबी रंग की बेल्ट के साथ एक ढाला योक डिजाइन बना हुआ था। अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किए गए इस गाउन में अभिनेत्री एक सफेद बाथटब में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

परिवार से मिलने के लिए मलाइका और अमृता ने चुना देसी अवतार, अरोड़ा सिस्टर्स के कातिलाना अंदाज पर फैंस भी फिदा August 31, 2020 at 06:09PM

बॉलीवुड गलियारे में जब भी स्टाइलिश सिस्टर्स का जिक्र होता है तो हमारे जेहन में सबसे पहले और अमृता अरोड़ा का नाम आता है। ऐसा हो भी क्यों न फैशन के मामले में दोनों बहनें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर जो देती हैं। मलाइका जहां बोल्ड ऑउटफिट्स से लेकर हाई सिल्ट ड्रेसेस पहनने के लिए जानी जाती हैं तो वहीं अमृता का लुक बार सादगी भरा होता है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अमृता बोल्ड ड्रेसेस को पहनने से परहेज करती हैं लेकिन उनका स्टाइल स्टेटमेंट अपनी बहन यानी मलाइका अरोड़ा से एकदम जुदा है। इस बात में कोई दोराय नहीं कि भारत आने वाले महीनों में भव्य त्योहारों से गुलजार है। भले ही कोरोना काल में इन त्योहारों की चमक फीकी पड़ रही हो, लेकिन इस दौरान भी बॉलीवुड सितारे अपनों से मिलने और त्योहारों को मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। ऐसा ही कुछ हमें ओणम से ठीक एक दिन पहले अरोड़ा सिस्टर्स के साथ देखने को मिला, जिन्होंने परिवार के साथ ओणम त्योहार को लुत्फ उठाने के लिए देसी रास्ता निकाल ही लिया। जी हां, मलाइका और अमृता ने ओणम से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें उनका देसी अवतार हर किसी का दिल चुरा रहा है। ओणम के त्योहार में सदया लंच की एक पारिवारिक परंपरा होती है, जिसमें परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर खाना खाते हैं। दोपहर के लंच के लिए अरोड़ा बहनों ने आरामदायक कुर्ते का विकल्प चुना। जहां मलाइका ने आइवरी रंग का कुर्ता सेट पहना था, तो वहीं अमृता पेस्टल ब्लू पैंट सूट में नजर आईं। अपनी मां जॉयस अरोड़ा के मुंबई घर में ओणम का त्योहार मनाने के लिए मलाइका वाइट एंड ब्लू रंग के गोटा पट्टी वाले प्लाजो सूट में नजर आई थीं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। मलाइका के आउटफिट की बात करें तो आइवरी स्ट्रेट-फिट कुर्ता सेट के साथ मैचिंग का पैंट और दुपट्टा शामिल था, जिसमें बड़े नीले ब्लूम्स को जोड़ा गया था। यही नहीं कुर्ते में कंट्रास्ट को ऐड ऑन करने के लिए फ्लेयर्ड स्लीव्स के साथ गोल्डन गोटा पट्टी के काम को उकेरा गया था, तो मोनोटोन कुर्ते को काफी हटकर लुक दे रहा था। फैमिली लंच के लिए मलाइका ने मिनिमल मेकअप के साथ अपनी आंखों को बोल्ड लुक दिया था, जिसके साथ Needledust की आइवरी एंड गोल्डन जूतियों को पहना था। वहीं बात करें अमृता अरोड़ा की तो उन्होंने पेस्टल ब्लू रंग के कुर्ते सेट को पहना था, जिसके बॉर्डर पर वाइट फ्रिल को उभरा गया था। अमृता के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनके इस कुर्ते में बूटी प्रिंट्स का काम किया था, जो इस मोनोटोन कुर्ते सेट में कंट्रास्ट का काम कर रहा था। मिनिमल मेकअप के साथ, स्मोकी आईज और मेसी बन में अमृता हर बार की तरह काफी सुंदर लग रही थीं। खैर, हमें तो अरोड़ा सिस्टर्स का यह अंदाज काफी पसंद आया। वैसे आपका दोनों बहनों को इस लुक में देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।