Monday, September 21, 2020

जब करण जौहर ने गुस्से में मनीष मल्होत्रा के मुंह पर फेंक मारे कपड़े September 21, 2020 at 03:06AM

करण जौहर और मनीष मल्होत्रा दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं। इनके बीच की यारी करीब 26 साल से भी ज्यादा पुरानी है। हालांकि, जब बात काम से जुड़ी हो, तो इसमें दोनों ही किसी तरह का कोई समझौत करने के मूड में नहीं रहते हैं।

हिना खान से लेकर एरिका फर्नांडिस तक, जब इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल के आगे फेल हुईं बी-टाउन हसीनाएं September 21, 2020 at 03:05AM

टीवी टाउन में यूं तो ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के चलते हर किसी की फेवरेट हैं। लेकिन उनमें से कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं, जो अपने किरदारों के साथ-साथ अपनी स्टाइलिंग को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो अब कल की बात हुई जब टीवी एक्ट्रेसेस का फैशन ओवर द टॉप और टैकी हुई करता था। लेकिन अब यह हसीनाएं स्टाइलिश दिखने के मामले में बी-टाउन एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं छोटे पर्दे की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की एक झलक....

पानी के बीचों-बीच अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, स्टाइलिश मोनोकिनी में उड़ाए होश September 21, 2020 at 02:53AM

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में उस समय सबसे ज्यादा तहलका मच गया जब जाने-माने कपल ने अपने फैंस को बताया कि वह बहुत जल्द मम्मी-पापा बनने वाले हैं। जी हां, दोनों आने वाली जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में जहां बी-टाउन से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड में आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर तेजी से बज्ज बना हुआ है तो वहीं होने वाली मम्मी यानी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए बैक टू बैक अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी मूमेंट्स को एन्जॉय करते हुए अनुष्का हर पल अपने फैशन स्टेटमेंट का भी बखूबी ख्याल रह रही हैं। बैगी टी-शर्ट्स और ढीली ढाले कपड़ो को पहनने के बजाए अनुष्का स्टाइलिश दिखने वाले सिल्हूट्स पर अपने हाथ आजमा रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का ने गर्भावस्था के दौरान पूल में डुबकी लगते हुए अपनी एक बेहद स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है, जिसमें ब्लैक मोनोकिनी ने उनका लुक देखते ही बन रहा है। बात करें, अनुष्का शर्मा के ओवरऑल लुक की तो वह इस दौरान फैशन लेबल ASOS की डिज़ाइन की हुई ब्लैक मोनोकिनी को पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस ऑफ शोल्डर मोनोकिनी में ऊपरी साइड रफल्स डिज़ाइन बना हुआ था, जिसमें अनुष्का की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। हालांकि, इस चीयर्ड शेड ड्रेस को अट्रैक्टिव बनाने के लिए किसी और चीज को ऐड-ऑन की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन फिर भी अभिनेत्री के फेशियल एक्सप्रेशन ने इस लुक को हर किसी के लिए काफी मजेदार बना दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने अपने बेबी बंप को यूं स्टाइलिश अंदाज़ में फ्लॉन्ट किया हो, इससे पहले भी एक्ट्रेस वाइट एंड ब्लू ड्रेस ने अपना किलर लुक दिखा चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा से लेकर कंगना रनौत तक, जब इन एक्ट्रेसेस ने किया अपने लुक्स का कबाड़ा September 21, 2020 at 01:28AM

जब भी स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने की आती है तो हम से ज्यादातर लड़कियां बॉलीवुड हसीनाओं के लेटेस्ट इंस्टाग्राम लुक्स को खंगालने लगती हैं। खैर, ऐसा हो भी क्यों न। बी-टाउन हसीनाएं अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लाखों दिलों पर राज जो करती आई हैं। हालांकि, वो बात अलग है कि कभी-कभार इन एक्ट्रेसेस की ड्रेसेस ऐसी होती हैं, जिन्हें पहनना तो दूर हम उन कपड़ों को एक बार लेने की सोचें भी ना। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं बी-टाउन एक्ट्रेसेस के वो लुक्स जिन्होंने अपने ही हाथों अपने लुक्स का कबाड़ा किया....