Friday, March 6, 2020

ब्रालेट टॉप और रिप्ड जींस में दिशा पाटनी ने लगाई 'आग' March 06, 2020 at 03:14AM

दिशा पाटनी उन अदाकारों में से एक हैं जो बोल्ड फैशन को भी फॉलो करने से कतराती नहीं है। यह ऐक्ट्रेस अपनी सुपर फिट ऐंड टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करना पसंद करती है। शायद यही वजह है कि इस बार भी दिशा ने कुछ ऐसे कपड़े चुने जिसमें उनका अंदाज देख फैन्स ने उन्हें 'आग' का टाइटल दे दिया। एक इवेंट में शरीक होने के लिए दिशा ने कैजुअल ऐंड बोल्ड मिक्स कपड़े चुने। उन्होंने ब्लू रिप्ड जींस पहनी थी, इसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्रालेट टॉप पहना था। इस टॉप पर डेलिकेट लेस वर्क भी किया गया था, जो काफी फैंसी लग रहा था। स्ट्रैप टॉप का फ्रंट नेक डिजाइन प्लंजिंग था, जो बस्ट एरिया को हाईलाइट कर रहा था। दिशा ने इस लुक को पूरा करते हुए ब्लैक लेदर ऐंकल लेंथ बूट्स पहने थे। वहीं उन्होंने स्मॉल स्लिंग पर्स भी कैरी किया था, जिसका लुक स्टाइलिश के साथ ही क्यूट भी लग रहा था। वहीं उन्होंने कानों में गोल्डन लूप्स पहने थे। ऐक्ट्रेस ने अपने मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए आईज को बोल्ड आईशैडो से हाईलाइट किया था। वहीं बालों को उन्होंने साइड पार्ट करते हुए बैक कॉम्बिंग से पफी लुक दिया था। इंस्टाग्राम पर मिरर सेल्फी में और इवेंट के दौरान उनके बाल अलग स्टाइल में नजर आए। वह जब इवेंट वेन्यू पर स्पॉट की गईं तो उन्होंने अपने बालों को बीच वेव लुक दे दिया था। वैसे कहने की जरूरत नहीं लेकिन यह कोई भी मानेगा कि इस लुक में दिशा वाकई काफी शानदार दिख रही थीं।

Mrs. Kohli अनुष्का शर्मा का यह अंदाज है दिल चुराने वाला March 06, 2020 at 12:39AM

अनुष्का शर्मा नैचरल ब्यूटी हैं और यही वजह है कि कैजुअल कपड़ों से लेकर रेड कार्पेट और मैगजीन के कवरपेज पर भी इस हसीना का हसीन लुक ही देखने को मिलता है। इस बार भी मिसेस कोहली ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उनमें उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही है। ऐक्ट्रेस ने जो फोटोज शेयर किए हैं वह एक फोटोशूट का पार्ट हैं। इन तस्वीरों में यह अदाकारा ऑफ वाइट ड्रेस पहनी दिखाई दे रही है। इसमें जहां फ्रंट में डीप वी नेक डिजाइन दिख रहा है तो वहीं नीचे की ओर उसमें हाई स्लिट नजर आ रही है। मेकअप की बात करें तो उसे बोल्ड की जगह न्यूड ही रखा गया। लिप्स को भी नैचरल लुक दिया गया। अनुष्का के बालों को मेसी लुक दिया गया था, वहीं उन्होंने ड्रेस के साथ कोई भी जूलरी या फुटवेअर नहीं पहन रखे थे। वैसे अनुष्का ने फोटोज के साथ ही विडियो भी शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे यह अदाकारा इस फोटोशूट के लिए अलग-अलग अदाएं दिखा रही है। हर पोज चेंज के साथ दिखाई देता फ्लैश दिखाता है कि अनुष्का की हर तस्वीर ही कमाल की होने वाली है। फोटोज और विडियो में अनुष्का जो अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं उस पर तो फैन्स मानो लट्टू ही हो गए। उन्होंने कॉमेंट्स के जरिए इस अदाकारा की जमकर तारीफ की और लुक को लाजवाब बताया। वैसे इन तारीफ करने वालों में सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि दूसरे बीटाउन स्टार्स भी शामिल थे।