Wednesday, April 8, 2020

पीएम नरेंद्र मोदी और रजनीकांत ने पहने थे एक जैसे कपड़े, जानें क्या कहते हैं इन्हें April 07, 2020 at 10:49PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले लोगों से दीये जलाने की अपील की थी। यह कदम कोरोना वारयस के खिलाफ लड़ाई में सभी की एकजुटता को प्रदर्शित करने के इरादे से उठाया गया था। इस अपील के बाद न सिर्फ आम लोग बल्कि दिग्गज राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं ने भी अपने घर में दीये व मोमबत्ती जलाईं। इनमें से एक रजनीकांत भी थे, जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसी तरह पीएम की तस्वीर भी उनके ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई थी। लेकिन क्या आपने मोदी और रजनीकांत के बीच कुछ समानता नोटिस की? अगर नहीं तो हम बताते हैं। दरअसल, इन दोनों की तस्वीरों को ध्यान से देखा जाए तो आपको भी अहसास होगा कि दोनों ने करीब-करीब एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। रजनीकांत और पीएम मोदी फोटो में धोती और कुर्ता पहने नजर आ रहे थे। रजनीकांत डार्क क्रीम कलर का बटन अप कुर्ता पहने थे। इस कुर्ते की लेंथ शॉर्ट थी, वहीं इसमें साइट स्लिट भी थे। इसके साथ रजनीकांत ने सफेद कलर की धोती पहनी थी जो फाइन कॉटन से बनी दिख रही थी। अब बात करें प्रधानमंत्री मोदी के कपड़ों की तो उन्होंने भी सफेद धोती पहनी थी, लेकिन इसका लुक रजनीकांत की धोती की तरह प्लेन नहीं था। पीएम की धोती में बॉर्डर पर ब्रॉड और पतली पर्पल लाइनिंग्स थीं। इसके ऊपर उन्होंने खादी का लॉन्ग पर्पल कुर्ता पहना था और साथ में गले में अंगवस्त्र भी डाला था। धोती को बोलते हैं वेस्टी आमतौर पर जब धोती शब्द का इस्तेमाल किया जाता है तो लोगों के दिमाग में प्लीट्स वाली धोती का फोटो आ जाता है। हालांकि, साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली वेस्टी को भी धोती कहा जाता है। इसे रैप अराउंड तरीके से पहना जाता है और इसमें कोई प्लीट्स नहीं होती हैं। लुंगी और धोती में फर्क साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली धोती को ज्यादातर लोग लुंगी कह देते हैं, जो गलत है। लुंगी को सिंगल लेयर में लपेटकर पहना जाता है और यह घर के कंफर्ट क्लोद्स की लिस्ट में शुमार की जाती है। यह शॉर्ट या लॉन्ग हो सकती है। वहीं धोती को हमेशा डबल या ज्यादा लेयर में लपेटकर पहना जाता है और इसकी लेंथ हमेशा ऐंकल तक ही होती है। यही वजह है कि इसे साउथ में लोग बाहर जाने पर या किसी त्योहार आदि के दौरान पहने हैं।

Tuesday, April 7, 2020

I Recommend with Chetan Bhagat

I Recommend with Chetan Bhagat


कमाल का है नीता अंबानी-ईशा अंबानी और श्लोका मेहता का गोटा-पट्टी वाला लहंगा, तस्वीरों में देखिए सास-बहू की खूबसूरती April 07, 2020 at 08:18PM

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार यूं तो किसी न किसी वजह के चलते हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। बात चाहे किसी बिजनेस इवेंट की हो या फिर फैमिली फंक्शन की, अंबानी लेडीज हर बार कुछ ऐसा कर जाती हैं जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ये बात तो हम सभी अच्छे से जानते हैं कि नीता अंबानी और ईशा अंबानी अपने ट्रेडिशनल लुक्स के लिए काफी फेमस हैं, लेकिन वही अब लगता है उनकी बहू उनसे भी एक कदम आगे हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं कि एक नई नवेली दुल्हन के लहंगे में जब तक लाल रंग के साथ गोटा पट्टी का काम न हो तब तक उसका श्रृंगार अधूरा माना जाता है। हमारे यहां गोटा पट्टी का चलन बहुत पुराना है। पुराने समय में बड़े-बड़े घराने की रानी-महारानियां इस तरह के फैशन को अपनाती थीं। लेकिन अब लगता है एक बार ये फैशन फिर से दस्तक देने को तैयार है। जी हां, इस बात से हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं कि फैशन सेंस के मामले में अंबानी परिवार की महिलाओं का कोई जवाब नहीं है। वो एक बार तैयार हो जाएं तो उनके सामने अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियां फीकी पड़ जाती हैं। ऐसा ही हाल-फिलहाल में देखने को मिला जब नीता अंबानी-ईशा अंबानी और शोल्का मेहता एक जैसे गोटा-पट्टी लहंगे में नजर आईं। अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही श्लोका मेहता भी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर काफी फेमस है और इस स्टाइल में तड़का लगाने का काम तब और बढ़ गया जब उन्होंने अपनी सास के लुक के साथ खुद को स्टाइल किया। ( ये भी पढ़ें: ) वायरल हो रही तस्वीर ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी की है, जिसमें श्लोका मेहता ने पिंक कलर का गोटा पट्टी वाला पिंक लहंगा पहना हुआ है। वहीं, उनकी ननद यानी ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी जैसे हूबहू पिंक कलर के गोटा पट्टी लहंगे में दिखाई दीं। बात करें अंबानी लेडीज के लहंगे से लेकर दुपट्टे में की गई शानदार गोटा पट्टी कारीगिरी की तो वो लाजवाब थी। इस दौरान ईशा अंबानी और नीता अंबानी ने फेमस डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला के द्वारा डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहना हुआ था जिसके साथ मिनिमल मेकअप और गले में पर्ल डायमंड सेट उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। बात करें श्लोका मेहता के पिंक कलर लहंगे की तो उस पर गोल्डन कलर के फूलों का काम हुआ था, जिसके बॉर्डर को बड़े-बड़े गोटा पट्टी से डिज़ाइन किया था। मिनिमल मेकअप माथे पर मांग टीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके उनके लुक को कम्पलीट करने के लिए काफी था। वैसे ये बात किसी से छिपी नहीं है कि नीता अंबानी को ट्रेडिशनल ड्रेसेस में गोटा-पट्टी का काम बहुत पसंद आता है। वो आपको अधिकतर इस तरह के ड्रेसेस पहने दिख जाएंगी। ( ये भी पढ़ें: )

हिना खान की वो 5 ड्रेसेस जो समर सीजन में आपको दिखा सकती हैं कूल ऐंड स्टाइलिश April 07, 2020 at 07:08PM

हिना खान वैसे तो अक्सर अपने कपड़ों की चॉइस के कारण ट्रोल हो जाती हैं, लेकिन कभी-कभी यह अदाकारा इतने स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे जाती है कि आलोचना करने वाले भी उनकी तारीफ करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही उनके लेटेस्ट लुक को देखकर हुआ है, जिसमें वह बेहद कूल ऐंड स्टाइलिश नजर आ रही हैं। दरअसल, हिना ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करती दिखीं। लोगों ने उनके इस मेसेज की प्रशंसा तो की ही साथ ही में फैन्स की नजर उनके कपड़ों पर भी गई। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहने थे वह हिना पर बहुत ज्यादा अच्छे लग रहे थे। ऐक्ट्रेस ने विडियो के लिए बॉडीकॉन पोलो नेक टॉप पहना था। यह नियॉन ग्रीन कलर का टॉप उन्हें रिफ्रेशिंग लुक दे रहा था। हिना ने इसके साथ हाई वेस्ट और वाइड लेग पैटर्न जींस पहनी थी, जो मनी स्टूडियो ब्रैंड की थी। यह ब्रैंड अपने कूल लुकिंग क्लोद्स के लिए जाना जाता है। वैसे हिना के ऐसे कई लुक्स हैं जिन्हें समर सीजन में फॉलो या कॉपी कर आराम से स्टाइलिश दिखा जा सकता है। ब्राइट येलो ड्रेस हिना खान की यह येलो ड्रेस विद वाइट स्ट्राइप्स भी समर परफेक्ट है। इसका स्लीवलेस और टैंक टॉप टाइप अपर पोर्शन डिजाइन ड्रेस में स्टाइल का परफेक्ट तड़का लगाता दिखाई दे रहा है। वहीं इसका बॉगी हगिंग पैटर्न आपके कर्व्स को फ्लान्ट करने में मदद करेगा। हाई नेक ड्रेस वैसे अगर आपको बॉडी फिट ड्रेस नहीं पहनना हो तो इसका दूसरा ऑप्शन भी हिना के ही ड्रेस कलेक्शन में मौजूद है। इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें हिना खान हाई नेक प्लीटिड ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस शॉर्ट लेंथ ड्रेस का सी-थ्रू मीटिरियल टीजिंग इफेक्ट भले ही क्रिएट कर रहा था लेकिन ओवरऑल लुक की बात की जाए तो वह काफी क्यूट लगा। इस ड्रेस को दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग पर या बॉयफ्रेंड के साथ लंच डेट पर पहना जा सकता है। ऑफ शोल्डर ड्रेस अगर कॉटन आपका फेवरेट समर फैब्रिक है तो हिना की यह ड्रेस आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। इस ड्रेस का रेड कलर तो ऐसा है जो बोरिंग डे में भी आपको चियरफुल महसूस करवा सकता है। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में वेस्ट पार्ट पर इलास्टिक वीव है जो कमर पर इसे परफेक्ट फिट दे रही है। वहीं वेस्ट से नीचे का स्ट्रेट कट फॉल उसे एयरी फील दे रहा था, जो समर में पसीने की समस्या को दूर रखेगा। कॉटन जंपसूटवैसे आप चाहें तो गर्मियों में कॉटन जंपसूट भी पहन सकती हैं। यह आपको कंफर्टेबल रखने के साथ ही बॉडी टेंपरेचर को कूल रखने में मदद करेगा। हिना के पास भी ऐसा ही एक जंपसूट है, जो इस तस्वीर में देखा जा सकता है। इस ड्रेस में स्पेगटी स्लीव्स और स्मॉल वी-कट नेकलाइन डिजाइन है। वहीं बिलो वेस्ट इसे लूज पैटर्न में रखा गया है, जिससे फैब्रिक स्किन से नहीं चिपकेगा और इरिटेशन क्रिएट नहीं करेगा।