Friday, May 22, 2020

भूखी रहकर खुद को रखती थी स्लिम, अब प्लस साइज मॉडल बन मचाया धमाल May 22, 2020 at 01:29AM

मॉडलिंग की दुनिया में ज्यादातर ऐसी ही मॉडल्स मिलती हैं, जो बहुत दुबली होती हैं। खुद को इतना स्लिम बनाए रखने के लिए वे कई दिनों तक खुद को भूखा रखने से भी गुरेज नहीं करतीं। लेकिन एक मॉडल ने अपने लिए इस कहानी को बदलने का फैसला किया और आज वह दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।

सिंपल प्लेन साड़ी अब नहीं लगेगी बोरिंग, यूं करें स्टाइलिंग May 22, 2020 at 12:30AM

साड़ी एक ऐसा इंडियन अटायर है जिसे आप कभी भी कैरी कर सकती हैं। ऑफिस पार्टीज़ से लेकर घर के किसी फंक्शन्स तक में हम साड़ी पहनने का मन बनाते हैं लेकिन हर बार उसका एक ही स्टाइल हमें बोरिंग लुक के सिवाय कुछ नहीं देता। लेकिन अगर आप चाहें तो डिफरेंट लुक से साड़ी को स्टाइलिंग करके खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। लेकिन कैसे? तो आइए आज हम आपको साड़ी ड्रेप करने के कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जिससे आप भी अपनी सिंपल बोरिंग साड़ी को ट्रेंडी लुक दे सकती हैं।

जब दीपिका पादुकोण का स्टाइल कॉपी करने पर ट्रोल हो गई थीं मलाइका अरोड़ा May 21, 2020 at 11:19PM

जब बात स्टाइल की हो तब तो मलाइका अरोड़ा का जवाब ही नहीं होता, लेकिन ये हसीना भी अपने कपड़े रिपीट करने से लेकर कभी-कभी दूसरों का फैशन भी फॉलो कर लेती है। उनका बस यही करना कई बार उन्हें ट्रोल्स का आसान शिकार बना देता है।

जब रेखा के स्टाइलिश अवतार के आगे फीकी पड़ गई बॉलीवुड हसीनाओं की चमक May 21, 2020 at 10:22PM

बॉलीवुड अभिनेत्री () अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने ग्लैमरस फैशन सेंस को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर कांजीवरम या सितारा साड़ी में नजर आती हैं जो उनके व्यक्तित्व और शैली को सबसे अलग बनाने के लिए काफी है। लेकिन कुछ मौके उनकी जिंदगी में ऐसे रहे हैं, जब उन्होंने साड़ी-सूट को छोड़ वेस्टर्न लुक की तरफ अपना रुख किया था। जी हां, भारी-भरकम ज्वैलरी को छोड़ सिंपल चेन,हाथ में स्टाइलिश हेड बैंड, धूप का चश्मा और चेहरे पर कमाल का नूर, हर बार इस बात को साबित करता है कि अदाकारा रेखा हमेशा से एक ग्लैमर क्वीन रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ ऐसे अवतार दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर बी-टाउन की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस उनके आगे फीकी पड़ नजर आने लगेंगी। ब्लू डेनिम और ब्लैक टॉप विद नॉटेड बैंड दीपिका पादुकोण के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई रेखा ने उस वक्त सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया जब वह ब्लू डेनिम-ब्लैक टी-शर्ट के साथ वाइट श्रग और सिर पर नॉटेड बैंड लगाए हुए नजर आईं। यही नहीं, अपने इस लुक के साथ रेखा ने कैट आई गॉगल्स को लगाया हुआ था। मिनिमल मेकअप ब्लशी चीक्स में रेखा की उम्र का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल था। ऑल लव टू ब्लैक रेखा के सभी फैंस के लिए उनका यह लुक काफी चौंकाने वाला था। जब उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट को पहनकर स्टार-स्टडेड इवेंट में विद्या बालन और टाइगर श्रॉफ के साथ शटरबग के लिए पोज दिया। इस ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ उन्होंने गजरे वाले हेयरस्टाइल को छोड़ साइड पार्टेड बन बनाया हुआ था। आंखों पर कैट आई चश्मा, गले में डिजा़इनर नेक पीस और पैरों में डिज़ाइनर फुटवियर उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे। उन्होंने अपने इस लुक से यह साबित कर दिया है कि स्टाइल से उम्र का कोई लेना देना नहीं है। साटन कुर्ता विद ओवरकोट इस बात में कोई दोराय नहीं कि रेखा का वेस्टर्न अवतार भी उनके ट्रेडिशनल लुक की तरह काफी एलिगेंट होता है। क्रीम रंग के साटन कुर्ते के साथ वाइट ओवरकोट जैकेट में रेखा हर बार की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बड़े लूप्स, ब्राउन लिप कलर, वाइट कैप के साथ रेखा ने सिल्वर रंग के नाइके के शूज पहने हुए हैं। रेखा के इन लुक्स को देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उनके आगे किसी भी एक्ट्रेस का टिक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। (फोटो साभार -इंडिया टाइम्स)