Friday, May 29, 2020

कृतिका कामरा की ये रेड ड्रेस है सभी लड़कियों के लिए परफेक्ट समर चॉइस May 29, 2020 at 02:22AM

कृतिका कामरा अपनी ऐक्टिंग के साथ ही स्टाइलिश फैशन चॉइस के लिए भी जानी जाती हैं। रेड कार्पेट से लेकर कैजुअल आउटिंग और यहां तक कि हॉलिडे के लिए भी वह एक से बढ़कर एक ड्रेसेस का सिलेक्शन करती हैं। अब जब लॉकडाउन के दौरान वह घर पर हैं, तब भी उनके फैशन का जलवा कुछ कम नहीं हुआ है। उनकी हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में दिखी ड्रेस तो ऐसी है जिसे सभी लड़कियां ले सकती हैं। कृतिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह रेड कलर की स्ट्रैप शॉर्ट ड्रेस पहनी देखी जा सकती हैं। वैसे पैटर्न देखने पर यह रॉम्पर जैसा भी नजर आ रहा है। इस आउटफिट में स्ट्रैप स्लीव्स के साथ सिंपल राउंड नेकलाइन डिजाइन है। ड्रेस पर ओवरऑल माइक्रो प्लीट्स डिजाइन किया गया है। इस स्टिच से ड्रेस को उसका खास पैटर्न मिला, जो उसके लुक की यूएसपी भी है। फोटो में यह ड्रेस लिनन फैब्रिक से बनी नजर आ रही है। लिनन गर्मियों के लिहाज से काफी अच्छा कपड़ा माना जाता है। यह बॉडी के अंगेस्ट जीरो फ्रिक्शन क्रिएट करते हुए उसे इरिटेशन फ्री रखता है। साथ ही में यह ब्रीदेबल होता है, जिससे पसीने को सूखने में मदद मिलती है। कृतिका की ड्रेस का कलर भी शानदार है। यह ब्राइट रेड न होते हुए थोड़े डार्कर शेड में है, जो इसे उन लड़कियों के लिए भी परफेक्ट चॉइस बनाता है जिन्हें ब्राइट रेड कलर पसंद नहीं। साथ ही में यह शेड हर तरह के स्किन टोन पर भी परफेक्टली सूट करेगा। अगर आपको भी परफेक्ट समर ड्रेस की तलाश है, तो आप इस तरह की ड्रेसेस को अभी ऑनलाइन ऑर्डर करने में देर न लगाएं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने शिमरी लहंगे में शेयर की बेहद खूबसूरत पिक, आप भी दे बैठेंगे दिल May 29, 2020 at 01:02AM

स्मॉल स्क्रीन की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम पर अपनी डेली लाइफ की झलक के साथ ही, दिमाग से चले रहे थॉट्स को भी फैन्स संग शेयर करती रहती हैं। इस अदाकारा ने इसी कड़ी में एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत ट्रडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। शेयर किए गए फोटो में दिव्यांका सिल्वर और ब्लैक कलर का लहंगा पहनी दिखीं। इस लहंगे का ब्लाउज स्लीवलेस था, जिसकी नेकलाइन सिंपल रखी गई थी। वहीं दुपट्टा भी ब्लाउज से मैच करता हुआ था। इस दुपट्टे पर ओवरऑल बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसके लिए सिल्वर और ग्रे कलर के थ्रेड का इस्तेमाल किया गया था। इस फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी को दुपट्टे की बॉर्डर पर भी किया गया था। ब्लाउज और दुपट्टा दोनों ही ब्लैक वेलवेट मटीरियल से बने थे। बात करें लहंगे के स्कर्ट पोर्शन की तो उसे ऐ-लाइन डिजाइन का रखा गया था। इसमें फ्लेयर डिजाइन ऐड नहीं था, जिससे इसका फॉल स्ट्रेट था। इसकी जगह इसमें माइक्रो प्लीट्स रखी गई थीं, जो उसके पैटर्न को खूबसूरत बनाती दिखीं। इस ग्रे लहंगे पर सिल्वर कलर का सीक्वंस वर्क किया गया था, जो उसे परफेक्ट बना रहा था। दिव्यांका ने इस फोटो के लिए नो-जूलरी लुक चुना था। वहीं उन्होंने मेकअप को न्यूड टोन का रखते हुए ब्लशर से अपने चीक्स हाईलाइट किए थे। ऐक्ट्रेस ने काजल और आईलाइनर की मदद से आंखों और चेरी रेड कलर की लिपस्टिक से अपने लिप्स को हाईलाइट किया था। ऐक्ट्रेस का यह लहंगा उन सभी लड़कियों के लिए परफेक्ट चॉइस है, जो लाइट वेट लहंगे पसंद करती हैं। इस लहंगे को किसी भी फेस्टिवल या फिर शादी के फंक्शन में आसानी से पहना जा सकता है। वैसे दिव्यांका इस तरह के कई ट्रडिशनल आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं, जो लाइटवेट होने के साथ ही खूबसूरत भी थे। आप चाहे तो इन आउटफिट्स से भी स्टाइल इंस्परेशन ले सकती हैं।

सादगी पसंद हैं सोनू सूद की पत्नी सोनाली, कपड़ों में भी दिखती है सिंप्लिसिटी की झलक May 29, 2020 at 12:03AM

सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों की जिस तरह से मदद कर रहे हैं, उस वजह से उन्हें देशभर से तारीफें मिल रही हैं। इन तारीफों के बावजूद सोनू ने अपना डाउन टू अर्थ नेचर बरकरार रखा है। वैसे सिर्फ सोनू ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी भी सादगी से रहना पसंद करती हैं।

साड़ी को छोड़ प्रियंका चोपड़ा पर चढ़ा इन ड्रेसेस का खुमार, एक नहीं बल्कि कई बार इस लिबास में आईं नजर May 28, 2020 at 11:28PM

प्रियंका चोपड़ा जोनस के ड्रेसिंग स्टाइल से एक बात तो पूरी तरह से साफ है कि जिस तरह का फैशन वो कैरी करती हैं, वो कोई दूसरा नहीं कर सकता। जी हां, प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खुद की एक खास जगह बनाई है। मेट गाला जैसे फैशन इवेंट्स हों या फिर कांस फिल्म फेस्टिवल जैसा बड़ा मंच, प्रियंका हर बार अपने लुक्स से हमें मंत्रमुग्ध करती हैं। हाल ही में जब हमने प्रियंका चोपड़ा के इंस्टग्राम पर उनके डेलीडोस अवतारों पर एक नजर डाली, तो हमने देखा कि प्रियंका जब से विदेश में क्या गईं तब से Wrap ड्रेसेस के लिए उनका प्यार बढ़ता ही जा रहा है।