Sunday, June 7, 2020

जब होने वाली ननद ईशा अंबानी की ज्वेलरी बार-बार पहने नजर आईं राधिका मर्चेंट June 07, 2020 at 06:03PM

जब भी बात देश के सबसे अमीर घराने की बहुओं की आती है तो हर कोई उनके फैशन जलवे देखने को बेताब रहता है। जी हां, ( ) और उनकी लाडली () कितनी स्टाइलिश और खूबसूरत हैं ये तो हम सभी अच्छे से जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्लोका मेहता (Sholka Mehta) की तरह उनकी होने वाली छोटी बहू यानी भी अपना स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रखने के लिए जानी जाती हैं। जी हां, अनंत अंबानी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट ने अपने डिजाइनर पहनावे से लेकर ज्वैलरी तक हर किसी को इम्प्रेस किया है। पिछले कुछ महीनों में ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के अलावा अगर अंबानी परिवार में कोई लाइमलाइट आया है, तो वह राधिका मर्चेंट हैं। जो अपने स्टाइल आउटिंग से लेकर कैजुअल लुक या फिर ओवर-द-टॉप ट्रेडिशनल अवतार तक ईशा और श्लोका के बराबर ही स्टाइलिश दिखाई देती हैं। लेकिन कभी-कभार उनको देखकर ऐसा लगता है कि वह भी अपनी होने वाली ननद ईशा अंबानी के नक्शेकदम पर चल रही हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि राधिका को अपनी ननद ईशा का एक नेकलेस इतना पसंद आ गया कि उन्होंने वह हार उनसे लगता है कि उधार ले लिया। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की भव्य शादी तो याद ही होगी, जहां राधिका मर्चेंट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर हर किसी का ध्यान खींचा था। इस फंक्शन में राधिका मर्चेंट ने फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए ऑरेंज हैंडमेड हाथी और पुष्प रूपांकनों की उड़ेली नक्काशी वाले लहंगे को पहना हुए था, जिसे उन्होंने गोल्डन पोल्का डॉटेड चोली के साथ कैरी किया था। यही नहीं, राधिका ने सॉफ्ट मेकअप के साथ शानदार हीरे का हार और मैचिंग झुमके भी पहने हुए थे। जो उनके लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। हालांकि, जब हमारी नजर राधिका के हार पर पड़ी तो हमने देखा यह उनकी ननद ईशा का है, जिन्होंने अपनी शादी के एक फंक्शन में इसे पहना था। दरअसल ईशा अंबानी ने एक फंक्‍शन में इसी डायमंड बिब नेकलेस को पहना था, जिसे आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की शादी वाले दिन राधिका मर्चेंट ने रिपीट किया। इतना ही नहीं, राधिका को यह हार इतना पसंद था उन्होंने इसे ईशा से मांगने में कोई परहेज नहीं किया। श्लोका मेहता की सगाई के बाद आयोजित घूमर डांस में भी राधिका इसी नेकलेस को पहने नजर आईं। अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए हुए इस ऑरेंज-पिंक लहंगे में राधिका हर बार की तरह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। सिल्वर-गोल्डन जरी हैंडवर्क वाले इस लहंगे को राधिका ने उसी डायमंड नेकलेस, एयरिंग्स और मांगटिका के साथ कैरी किया था, जो उन्होंने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पहना था। खैर, ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस कमाल की बॉन्डिंग को देखते हुए हम तो मंत्रमुग्ध हो गए। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि राधिका और ईशा के पास एक जैसा ही हार हो। वैसे अब आप हमें बताएं कि आपको ननद-भाभी की ये बॉन्डिंग कितनी पसंद आई।

How COVID-19 is affecting Dialysis patients

How COVID-19 is affecting Dialysis patients


Saturday, June 6, 2020

Weekly Books News (June 1-7)

Weekly Books News (June 1-7)


...तो ये है सोनम कपूर का फेवरेट कलर, तस्वीरें तो यही कहती हैं June 06, 2020 at 04:54AM

हम सभी के पास अपना-अपना एक फेवरेट रंग है जिसे अक्सर हम अपनी जिंदगी में शामिल करते हैं। कुछ लोगों को जहां लाल रंग बेहद पसंद होता है तो कइयों को सफ़ेद। आमतौर पर हरा रंग लोगों के कलर ऑफ़ व्हील का हिस्सा नहीं होता है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने एक नहीं बल्कि बार-बार इस रंग को पहनकर हमें सोचने पर मजबूर कर दिया। जी हां, वो हसीना कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर आहूजा हैं, जिन्होंने हरे रंग की साड़ी से लेकर ड्रेस तक पहनकर इसे फैशन ट्रेंड में शामिल कर दिया।