Sunday, June 21, 2020

जब कान्स रेड कार्पेट पर चप्पल पहन पहुंच गईं ऐश्वर्या राय बच्चन, हर कोई उन्हें देख रह गया था हैरान June 21, 2020 at 07:43PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Aishwarya Rai Bachchan) पिछले 18 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर पिछले अठारह वर्षों में उनके लिए बहुत कुछ बदल गया है और कुछ वैसा का वैसा ही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐश्वर्या ने इस दौरान हमें एक से बढ़कर एक लुक्स दिए हैं। लेकिन जिस एक चीज के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदला है वह इंडियन अटायर। जी हां, मोनोक्रोम डस्टर कोट से लेकर बॉलगाउन और साड़ी तक यूं तो ऐश्वर्या हर बार कई शानदार लुक में दिखाई दी हैं, लेकिन उनकी इस कान्स जर्नी में एक पल ऐसा भी आया जब वह चप्पल पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंच गई थीं। फ्रेंच रिवेरा में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय उस समय आकर्षण का केंद्र बन गईं जब उनको संभालने के लिए उनकी मां को आगे आना पड़ा। ये तो हम सभी जानते हैं कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2002 में अपनी शानदार शुरूआत करके हॉलीवुड की उन हसीन अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया जो रेड कार्पेट पर अक्सर अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती थीं। फेसम डिज़ाइनर नीता लुल्ला के डिज़ाइन किए हुए गुलाबी बस्टियर लहंगे में रह कोई उन्हें देखता रह गया। उनकी सुंदरता का जादू लोगों पर इस कदर चढ़ा था कि हर किसी की जुबान पर केवल ऐश ही ऐश था। ऐसा ही कुछ साल 2003 में भी देखने को मिला जब ऐश्वर्या नीता लुल्ला की डिज़ाइन की हुई नियॉन ग्रीन गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में पहुंचीं। लेकिन ऐश्वर्या जैसे ही अपने लुक से हर किसी को मात दे पातीं, उनके फ्लैट स्लीपर्स ने उनका कबाड़ा कर दिया। हालांकि ऐश्वर्या अपने इस आइकॉनिक लुक के साथ काफी सुर्खियों में आई थीं। लेकिन रेड कार्पेट फ्लैट चप्पल पहनकर पहुंची ऐश को अंडर-ड्रेस्ड टैग का समाना करना पड़ा। ऐश्वर्या के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने नीता लुल्ला की डिज़ाइन की हुई हरे रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें ट्यूब कट ब्लाउज और टोर्कोट्स के साथ फ्लैट्स शामिल थे। हालांकि फ्लैट्स पहनने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस ड्रेस के साथ उनके यह फ्लैट्स काफी भद्दे दिखे। डिज़ाइनर साड़ी, स्टाइलिश ब्लाउज, सटल मेकअप और बालों ने जहां ऐश्वर्या के इस लुक को स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं पैरों में फ्लैट्स के बदले उन्हें काफी नेगेटिव कमेंट्स सुनने को मिले। जब हमने उनके ऐसा करने का कारण जानना चाहा, तो हमें पता चला अभिनेत्री अपनी फिल्म ‘खाकी’ के सेट पर घायल हो गई थीं। जहां शूटिंग के दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और उसमें कुछ टांके भी आए थे। ऐश्वर्या को कम से कम एक महीने के लिए बिस्तर पर रहने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन वह अपने कान्स मूमेंट को मिस नहीं करना चाहती थीं, जिसके कारण घायल ऐश्वर्या चप्पल पहनकर ही रेड कार्पेट पर पहुंच गईं।

जल्द शुरू होने वाली हैं राणा दग्गुबाती-मिहिका बजाज की शादी की रस्में, ब्राइडल अवतार में ऐसी नजर आई भल्लालदेव की दुल्हनिया June 21, 2020 at 05:47PM

फिल्म 'बाहुबली' अभिनेता (Rana Daggubati) ने लॉकडाउन के बीच यानी 21 मई को अपनी लेडी लव मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने ही इस कार्यक्रम से जुड़ी कई विशेष तस्वीरों को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि दोनों आने वाली 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसकी तैयारियां काफी जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की शादी इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित (मच अवेटेड) इवेंट्स में से एक है। दोनों की शादी की तैयारियां फिलहाल शुरू हो चुकी हैं। यही नहीं, हाल ही में एक प्री-वेडिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें भल्लालदेव की होने वाली दुल्हनिया का ब्राइडल लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां, मिहिका बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका स्टन्निंग लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मिहिका ने इस बात को साफ़ कर दिया कि अब उनकी और राणा दग्गुबाती की शादी में ज्यादा समय नहीं बचा है। शेयर की गई तस्वीरों में मिहिका बजाज फेमस डिज़ाइनर जयंती रेड्डी के डिज़ाइन किए हुए मिंट ग्रीन कशीदाकारी हैंडवर्क एम्ब्रोडरी वाले लहंगे में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने Krsala की डिज़ाइन की हुई 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी को पहनी हुई है, जिसमें एक सुंदर जड़ाऊ माला के साथ पोर्किस, माणिक और गुलाबी टूमलाइन हार शामिल है। यही नहीं, मिहिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ज्वेलरी से मैचिंग पारंपरिक जड़ाऊ मांग टीका और पोल्की के साथ डिज़ाइन किया हुआ एक हाथ में ब्रेसलेट भी डाला हुआ था। मिहिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो मिंट ग्रीन गोटा पट्टी वाले लहंगे को उन्होंने शरारा स्टाइल में कैरी किया हुआ है। जिसके साथ मिनिमल मेकअप, खुले बाल, ब्लैक बिंदी और पिंक लिप्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। यही नहीं, लहंगे के दुपट्टे से मैच करती हुए रीगल ज्वेलरी और मांग टीका उनके इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। हालांकि मिहिका के इस लुक को देखकर हम उनकी शादी से जुड़े कई अन्य शानदार लुक्स का अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं कर सकते। वहीं आपको बता दें मिहिक ने अपनी सगाई के मौके पर भी अपने स्टाइलिश अवतार से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस दौरान मिहिका की सिम्पलिसिटी और उनकी खूबसूरती देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई थी। अपनी सगाई के मौके पर मिहिका ने जयंती रेड्डी की डिज़ाइन की हुई फ्लेमिंगो एंड फ्रेंच रंग की जरी एम्ब्रोडरी वाली दुपट्टा कांजीवरम साड़ी को चुना था। जिसके सॉफ्ट टेक्सचर, ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स और इस पर बने ट्रेडिशनल मोटिफ्स इसकी सुंदरता को बढ़ाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। खैर, जो भी हो हम तो राणा दग्गुबाती की दुल्हिनया मिहिका बजाज के दोनों ही अवतारों को देखकर उन पर फ़िदा हो गए, वैसे आपको दोनों में से उनका कौन सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Friday, June 19, 2020

जेठ के जन्मदिन पर इतने लाख के ईयररिंग्स पहन पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा June 18, 2020 at 11:20PM

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपने फैशन से इम्प्रेस करती हैं, बल्कि इस पर खर्च की गई कीमत से भी हैरान कर देती हैं। अब इस बात में, तो कोई शक नहीं कि यह बाला लगभग अपनी हर चीज पर लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन कभी-कभी ये लाखों की कीमत भी इतनी ज्यादा होती है कि उसे जान हैरत में पड़ने के अलावा कोई चारा ही नहीं बच जाता है। ऐसा ही तब हुआ था, जब यह ऐक्ट्रेस अपने जेठ के जन्मदिन में शरीक होने पहुंची थी। पहले तो लोगों का ध्यान सिर्फ उनके कपड़ों पर था, लेकिन जब उनकी ईयररिंग्स की कीमत सामने आई, तो सभी जगह वह सुर्खियों में छा गईं। चलिए पहले ड्रेस की बात करते हैं। प्रियंका ने जेठ के बर्थडे के लिए एकदम हटकर ड्रेस चुनी थी। यह ब्लैक आउटफिट शीयर मटीरियल और टूल रफल का कॉम्बिनेशन थी। वहीं इसकी लेंथ अपर थाई पोर्शन तक थी। इस ड्रेस में प्रियंका सही मायनों में फैशनिस्टा नजर आ रही थीं। ऐक्ट्रेस ने अपने बालों को क्लासिक वेवी लुक दिया था, और उसे साइड से क्लिप किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाई हील्स पहनी थी, जो उनके लेग्स को फ्लॉन्ट करने में मदद करती दिखी थी। प्रियंका ने अपने मेकअप को नैचरल टोन का रखते हुए आईज को आईलाइनर से और पाउट को बोल्ड डार्क लिपस्टिक शेड से हाईलाइट किया था। अब बात करें उनकी ईयररिंग्स की, तो देखने में सिंपल लेकिन ऐलिगेंट लगने वाली इन ईयररिंग्स को गोल्ड बेस पर बनाया गया था। इन थ्री ड्रॉप इलॉन्गेटिड चेन लिंक ईयररिंग्स में एंड पोर्शन पर कई डायमंड्स लगाए गए थे। इन्हें वॉल्टर फेथ जूलरी कलेक्शन से लिया गया था। इन लाइट वेट लेकिन गॉरजस लुकिंग ईयररिंग्स के लिए प्रियंका ने लाखों रुपये खर्च किए थे। अमेरिकी डॉलर्स में इनकी कीमत 12,650 थी, जिसे अगर भारतीय मुद्रा में कंवर्ट किया जाए, तो यह राशि करीब 9 लाख 64 हजार होती है। इतनी कीमत में आप कोई अच्छी सी कार आराम से ले सकते हैं।

एकता कपूर की इस कमोलिका का लुक लोगों का आया पसंद, देखिए PHOTOS June 18, 2020 at 10:43PM

आमना शरीफ, जो वर्तमान में ‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं, असल ज़िंदगी में काफी फैशनेबल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो आपको उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। वहीं, बात करें पुरानी कमोलिका यानी हिना खान की तो वो भी कुछ कम हसीन नहीं हैं। छोटे पर्दे से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक अपनी खूबसूरती का परचम लहराने वाली हिना सूट पहनें या साड़ी, सभी में स्टन्निंग नजर आती हैं। वहीं, बीते दिनों एक वेबसाइट के फैशन पोल में हमें पता चला कि आमना शरीफ का ट्रेडिशनल लुक लोगों को हिना खान से ज्यादा पसंद आया। ऐसे में आज हम आपको दोनों की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। जिससे आप हमें बताएं कि आपको किस कमोलिका का लुक लगा झक्कास और किसका बकवास।