Saturday, June 27, 2020

जब बोल्ड ड्रेस के कारण oops मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं आलिया भट्ट June 27, 2020 at 01:49AM

आलिया भट्ट उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने कपड़ों का सिलेक्शन काफी सोच समझकर करती हैं। इस वजह से उन्हें हमेशा ऐसी आउटफिट्स में देखा जाता है, जिनमें वह क्लासी, ग्लैमरस, एलिगेंट और ब्यूटीफुल दिखें। सभी में वह कंफर्ट का भी खास ख्याल रखती हैं। हालांकि, इन सब चीजों को कंसिडर करने के बावजूद आलिया कई बार कपड़ों के कारण शर्मिंदा हो चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना तब हुई थी, जब वह एक ऑटो एक्सपो इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इस इवेंट के लिए फैशनेबल आलिया ने ब्लैक कलर की फ्लोर लेंथ ड्रेस चुनी थी। इस गाउन में ऊपर से स्लीवलेस और स्ट्रेटकट नेकलाइन डिजाइन थी। आउटफिट का सबसे अट्रैक्टिव पार्ट उसकी डायगनल स्लिट थी, जो राइट लेग से शुरू होकर मिड में एंड हो रही थी। आलिया ने इसके साथ सिल्वर ऐंड ब्लैक हील्स पहनी थीं और बालों को स्लीक पोनी में स्टाइल किया था। वह वाकई इसमें काफी अच्छी लग रही थीं। हालांकि, जब मूवमेंट की बारी आई, तो शायद आलिया को ड्रेस के फ्लॉ का एहसास हुआ। आलिया जब कार के पास जाने के लिए स्टेज पर आगे बढ़ीं, तो उनके बढ़ते कदमों के साथ स्लिट और ज्यादा खुलती चली गई। इससे उनके लेग्स के अपर पोर्शन एक्सपोज होने लगे। ऐक्ट्रेस ने तुरंत इस स्थिति को संभाला और ड्रेस के राइट पोर्शन को अपने हाथों से पैरों की तरफ प्रेस करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्लिट एंड पोर्शन पर भी हाथ जमाकर रखा, ताकि वह जब वह बैठें या फिर पोज दें, तो ड्रेस एक जगह बनी रही और कोई ऊप्स मोमेंट क्रिएट न हो सके। यह पूरा एक्सपीरियंस आलिया के लिए कितना टेंस और शर्मिंदगी से भरा था, यह उनके चेहरे के भावों से साफ पता चल रहा था।

प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए निक जोनस ने सूट पर किए थे इतने लाख खर्च, लिखवाए थे दो खास शब्द June 26, 2020 at 10:33PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग को लोग अभी तक भूले नहीं हैं। साल 2018 में हुई इस शादी से जुड़ी हर चीज को खास बनाने के लिए इस कपल ने करोड़ों में पैसे खर्च किए थे। यहां तक कि इस कपल ने अपने कपड़ों तक पर लाखों रुपये लुटा दिए थे। प्रियंका के क्रिस्चन वेडिंग गाउन को राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था, वहीं उनकी इंडियन वेडिंग के लिए लहंगा सब्यसाची मुखर्जी द्वारा तैयार किया गया था। निक ने भी इन्हीं दोनों फेमस डिजाइनर के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। वैसे क्या आपको पता है कि निक ने अपने परफेक्ट वेडिंग सूट पर कितने लाख खर्च किए थे? क्रिस्चन वेडिंग के लिए निक जोनस के सूट को खासतौर से डिजाइन किया गया था। राल्फ लॉरेन के इस कस्टमाइज्ड टक्सीडो में डबल ब्रेस्टिड डिजाइन थी। इसमें पीक्ड लैपल कॉलर दी गई थी, जिस पर प्रियंका के वेडिंग गाउन का एक वाइट फैब्रिक पीस भी ब्रूच की तरह अटैच किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो प्यार का इजहार करने और वेडिंग टक्सीडो के साथ फीलिंग्स जोड़ने के लिए इस वाइट पीस पर थ्रेड से एम्ब्रॉइडरी कर 'माय जान' लिखा गया था। इस स्मार्ट सूट पीस में निक अपने वेडिंग डे पर कितने हैंडसम लग रहे थे, यह तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। वैसे कॉस्ट की बात करें, तो इस खास टक्सीडो के लिए निक ने लाखों रुपये खर्च किए थे। रिपोर्टस के अनुसार, निक का राल्फ लॉरेन सूट 5995 अमेरिकी डॉलर्स का था। यह कीमत भारतीय मुद्रा में करीब साढ़े 4 लाख से भी ज्यादा होती है। अब जब किसी ने अपनी शादी पर करोड़ों खर्च किए हों, तो उसके लिए शादी में लाखों के कपड़े पहनना, तो शायद बनता ही है।

ऐक्ट्रेसेस के साड़ी लुक को देख लोग बोले 'ये ब्लाउज पहना है या ब्रा?' June 26, 2020 at 08:59PM

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस कई बार अपने बोल्ड लुक से फैन्स को भी क्लीन बोल्ड कर देती हैं। प्लंजिंग नेकलाइन टॉप ऐंड गाउन्स से लेकर, थाई हाई स्लिट और बैकलेस ड्रेसेस तक में वे कहर बरपाती नजर आती हैं। ये अदाकाराएं तो साड़ी में भी बोल्डनेस का एलिमेंट ऐड करती नजर आ जाती हैं, जिसके लिए वे कई बार ऐसे ब्लाउज चुनती दिखती हैं, जिन्हें देख सोशल मीडिया पर लोग यह कॉमेंट करते दिख जाते हैं कि 'ये ब्लाउज पहना है या ब्रा?'। दरअसल, आजकल बिकीनी कट ब्लाउज ट्रेंड में हैं। जैसा नाम से ही साफ है, इन ब्लाउज को बिकीनी ब्रा के शेप में कट और स्टिच किया जाता है। इस स्टाइल को ज्यादातर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में देखा जा रहा है। करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर और तारा सुतारिया इन ब्लाउज से अपने ट्रडिशनल साड़ी लुक में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का लगाती दिख चुकी हैं। का सीक्वंस साड़ी से लगाव काफी पुराना है। इस पैटर्न को वह लगभग हर साल नए डिजाइन के साथ पेश करते हैं। 2019 में उन्होंने शीटिड सीक्वंस साड़ी कलेक्शन लॉन्च किया था। इन साड़ियों को जॉर्जेट मटीरियल पर बनाया गया। इसके साथ डिजाइनर ने ब्लाउज को बिकीनी ब्रा स्टाइल में रखा था। करीना कपूर को इस तरह की साड़ी में एक डांस रिऐल्टी शो के दौरान पहने हुए देखा गया था। उन्होंने इसके साथ मटैलिक पिंक कलर का ब्लाउज पहना था। करीना ने इसके साथ टू लेयर डायमंड नेकलेस मैच किया था। भूमि पेडनेकर इस तरह की साड़ी में कई बार दिखाई दी हैं। उन्हें ब्लैक, वाइट, ऑरेंज और मरून में स्पॉट किया गया था। इनके साथ उन्होंने सेक्सी ब्लाउज पहनकर अपने लुक में हॉटनेस का एलिमेंट ऐड किया था। तारा सुतारिया तो वैसे ही बोल्ड लुकिंग ड्रेसेस के लिए अपने लव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनका इस स्टाइल के ब्लाउज को सिलेक्ट करना तो बनता ही था। उन्होंने इसके लिए ग्रे कलर को चुना था। तारा ने इस साड़ी को बच्चन परिवार की दिवाली पार्टी में पहना था। उन्होंने साड़ी के पल्ले को भी इस तरह कैरी किया था, ताकि उनका ब्लाउज हाईलाइट हो सके। वैसे इसके अलावा एक मूवी प्रमोशन इवेंट के दौरान भी तारा पिंक साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज पहने स्पॉट की गई थीं। जाह्नवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस भी उन ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, जो साड़ी के साथ बिकीनी ब्लाउज पहनी स्पॉट की गई हैं। कपूर खानदान की लाडली ने जहां इसे लैवेंडर कलर की साड़ी के साथ पहना था, वहीं जैकलीन ने इसे येलो साड़ी के साथ मैच किया था। तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि ये दोनों ही हसीनाएं इन लुक्स में कितनी ग्लैमरस लग रही थीं।

Friday, June 26, 2020

जब करण जौहर ने उड़ाया था आलिया भट्ट के कपड़ों का मजाक, रणवीर ने किया था बचाव June 26, 2020 at 05:56PM

आलिया भट्ट ने करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलिवुड में सफल डेब्यू किया था। यह अदाकारा इस फिल्ममेकर को न सिर्फ अपना गुरू बल्कि एक फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करती है। हालांकि, अपने विटी अंदाज के लिए मशहूर करण, आलिया को ट्रोल करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक मौका तब आया था, जब उन्होंने विडियो रेकॉर्ड करते समय ऐक्ट्रेस के कपड़ों का मजाक उड़ा दिया था, जिसके बाद वहां मौजूद रणवीर सिंह ने आलिया का बचाव किया था। दरअसल, ये पूरा किस्सा उस दौरान का है जब आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और जोया अख्तर अपनी फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में जुटे थे। ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में यह अदाकारा बेहद प्रिटी मैक्सी ड्रेस पहनी नजर आई थी। आलिया ने Missoni ब्रैंड की ड्रेस पहनी थी, जिसमें लगभग हर कलर की लाइन्स प्रिंटिड देखी जा सकती थीं। इसमें फ्रंट में वी-नेकलाइन और वेस्ट पर ब्रॉड बेल्ट था, जो ड्रेस को उसका परफेक्ट फॉले दे रहे थे। इस स्लीवलेस ड्रेस के साथ आलिया ने वाइट स्ट्रेप हील्स पहनी थीं और न्यूड मेकअप के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया था। विडियो शूट करते समय किया था ट्रोल प्रमोशनल इवेंट से पहले करण जौहर ने इन सबके साथ अपने मोबाइल से शॉर्ट विडियो शूट किया था। जोया से सवाल के बाद करण ने आलिया की ओर कैमरा घुमाया था और उनके कलरफुल कपड़े देख उसका मजाक उड़ाया था। उन्होंने ऐक्ट्रेस की ड्रेस की तुलना 'कसाटा' आइसक्रीम से कर दी थी, जिसके बाद आलिया के पास हंसने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। रणवीर ने किया बचाव करण की इस ट्रोलिंग के बाद आलिया के को-स्टार रणवीर तुरंत उनके बचाव में उतर आए थे। उन्होंने कहा था 'कसाटा में काफी लेयर्स होती हैं और वे कलरफुल होती हैं, जो लोगों की जिंदगी में खुशी लेकर आते हैं।' इस जवाब को सुन करण के पास भी ज्यादा कुछ कहने को नहीं रह गया था और उन्होंने विडियो इसी पर खत्म कर दिया था। वैसे इस बात में कोई शक नहीं कि आलिया भट्ट की ड्रेस असल में काफी प्रिटी दिख रही थी और इस कलरफुल पीस को हर लड़की अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बनाना चाहेगी।