Saturday, July 18, 2020

पति की गोद में बैठी प्रियंका चोपड़ा येलो ड्रेस में लग रही थीं बेहद प्यारी July 18, 2020 at 07:34PM

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने बेहद स्वीट पोस्ट लिखते हुए दोनों की एक लवी-डवी तस्वीर भी शेयर की। इस फोटो में हमेशा ही फैशनेबल दिखने वाली प्रियंका बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी नजर आईं। इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में की गोद में बैठी दिखाई दीं। उन्होंने इस दौरान येलो कलर का स्कर्ट टॉप पहना था। इन दोनों पर ही ओवरऑल अकॉर्डियन प्लीट्स डिजाइन थी। स्कर्ट में वेस्ट पर प्लेन वेस्टबेल्ट था, जो प्लीट्स को परफेक्ट फॉल देने में मदद कर रहा था। नीचे की बॉर्डर पर लाइलैक कलर का डेलिकेट प्रिंट डिजाइन उसे और खूबसूरत बना रहा था। इसके साथ के मैचिंग ब्लाउज में हाई कॉलर डिजाइन थी, जिसके साथ हॉल्टर नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन को जोड़ा गया था। कॉलर को प्लेन रखने की जगह उस पर हॉरिजॉन्टल प्लीट्स बनाते हुए, राउंड शेप में स्टिच किया गया था। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टॉप में बैक पर चेन दी गई थी, जो उसे परफेक्ट फिट बना रही थी। प्रियंका ने इसके साथ ऑफ वाइट कलर के थ्रेड वर्क वाले ईयररिंग्स पहने थे, जो इस ड्रेस के साथ परफेक्ट मैच कर रहे थे। इस बाला ने हमेशा की तरह अपने मेकअप को नैचरल टोन ही रखा था। उन्होंने अपने पाउट को ब्लैक चेरी कलर के मैट फिनिश लिप ग्लॉस से हाईलाइट किया था। यह रंग उनके प्लंप लिप्स को और परफेक्ट बना रहा था। इस तस्वीर को फैन्स का भी जबरदस्त प्यार मिला। यूजर्स ने कॉमेंट्स के जरिए देसी गर्ल को बर्थडे विश किया और उनके लुक की तारीफ करते हुए कहा कि 'वह हमेशा की तरह गॉरजस नजर आ रही हैं'।

भूमि पेडनेकर हैं 'नकलची' ! इन 3 चीजों में प्रियंका चोपड़ा को करती हैं फुल ऑन 'कॉपी' July 17, 2020 at 08:50PM

भूमि पेडनेकर इस बात को खुद मान चुकी हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर स्टॉक करती हैं। यह दिखाता है कि यह अदाकारा 'देसी गर्ल' से जुड़ी चीजों को कितना फॉलो करती है। वैसे इसकी झलक भूमि के कपड़ों से लेकर बालों के स्टाइल तक में साफ देखी जा सकती है। हम लाए हैं भूमि से जुड़ी ऐसी ही 3 तस्वीरें, जिन्हें देख आप भी मान जाएंगे कि यह अदाकारा प्रियंका को कई मायनों में 'कॉपी' करती है। फैशन ऐंड स्टाइल करियर की शुरुआत में सिंपल स्टाइल लवर भूमि पेडनेकर अब फैशनेबल बाला में तब्दील हो चुकी है। इसके पीछे उनकी स्टाइलिस्ट के साथ ही शायद प्रियंका चोपड़ा को भी क्रेडिट देना चाहिए। प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस से लेकर पावर सूट लुक और बॉडी कॉन ड्रेसेस तक, भूमि के ये सभी स्टाइल कहीं न कहीं प्रियंका से इंस्पायर्ड दिखते हैं। हेयरस्टाइल भूमि हेयरस्टाइल के मामले में भी प्रियंका को फॉलो करती दिखती हैं। प्रियंका के जब लंबे बाल थे और फिर जब उन्होंने अपने हेयर छोटे करवा लिए, तो भूमि भी उनकी इसी राह को फॉलो करती दिखीं। अपने बालों को भूमि जिस तरह से लुक्स के मुताबिक स्टाइल करवाती हैं, वह सीधे तौर पर प्रियंका चोपड़ा की स्टाइल से मैच करती नजर आती है। मेकअप प्रियंका चोपड़ा को उनके न्यूड मेकअप लव के लिए जाना जाता है। नैचरल टोन मेकअप के साथ, आईज को हाईलाइट करना और प्लंप लिप्स पर नॉन-ग्लॉसी लिपस्टिक इस्तेमाल करना, पीसी की पहचान है। भूमि के मेकअप में भी इन चीजों को आसानी से नोटिस किया जा सकता है। वह भी न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका की तरह मैट लिपस्टिक यूज करती हैं और अपनी खूबसूरत आंखों को जरूर हाईलाइट करवाती हैं।

Friday, July 17, 2020

'दम लगाके हईशा' से लेकर 'बाला' तक, 5 सालों में इतना बदल गया भूमि पेडनेकर का फैशन July 17, 2020 at 07:12PM

एक परफेक्ट फिगर, आकर्षक लुक्स और नशीली आंखें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की पहली पहचान मानी जाती हैं। लेकिन बी-टाउन में एक ऐसी हसीना भी आई जिसका स्टाइल तीन चीजों से एकदम अलग था। साल 2015 में 'दम लगा के हईशा' के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाली ने अपने अभिनय से ज्यादा अधिक वजन वाली दुल्हन का किरदार निभाकर अपने लुक्स के लिए चर्चा बटोरीं। एक मोटी लड़की को एक्ट्रेस के रूप में यूं पर्दे पर देख हर किसी के लिए काफी हैरान करने वाला था लेकिन बदलते समय के साथ भूमि ने हर किसी को चौंका दिया। करियर की शुरुआत से ही फैशन के प्रति भूमि पेडनेकर का रवैया एकदम सहज रहा है। वह शुरूआत में ऐसे लुक्स का चुनाव करती थीं जो उनके शरीर को आकर्षक दिखाने में मदद करें। चाहे वह क्रॉप टॉप और हाई-वेस्टेड ए-लाइन स्कर्ट का कॉम्बिनेशन हो या फिर मिड्रिफ या फ्री-फ़्लो वाली मैक्सी ड्रेसेस। मोटी होने के बावजूद भी भूमि को हमेशा उनके आउटफिट्स के लिए सराहा जाता रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदला, वैसे-वैसे भूमि ने अपने वजन से लेकर स्कर्ट, ब्लाउज, जीन्स, टॉप, कपड़े पहनने के तरीके को एकदम बदल दिया और वह पहले से कई ज्यादा आकर्षित दिखने लगीं। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ा, वैसे-वैसे ही फैशन के मामले में भूमि पेडनेकर का टेस्ट लोगों को लुभाने लगा। अब उनकी वॉर्डरोब में मोनोक्रोम ड्रेसिंग से लेकर बैकलेस साड़ी, मिनी स्कर्ट्स, हाई स्लिट्स ड्रेसेस, डिजाइनर हैंडबैग्स और स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ ने कब्ज़ा करना शुरू कर दिया। यही नहीं, इन पांच सालों में भूमि ने कई बोल्ड लुक्स भी अपनाए जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं भूमि के कुछ आइकॉनिक लुक्स.... भूमि को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि पांच सालों में उन्होंने अपने फैशन पर खासा ध्यान दिया है, जिसका उदाहरण आप उनकी इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं। मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई सीक्वेंस साड़ी में भूमि की हर अदा कुछ कहने को तैयार है। Hemant and Nandita की डिज़ाइन की हुई वन पफी ड्रेस में भूमि किसी जानी-मानी फैशननिस्टा से कम नहीं लग रहीं। वेटलॉस के बाद भूमि का यह स्टाइल काफी बेहतरीन है। A लाइन स्कर्ट और वाइट ट्रांसपेरेंट टॉप में भूमि का फैशन एकदम कमाल का है। अपने स्टाइल के साथ भूमि के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया।

हजारों की ड्रेस, लाखों रुपये का पर्स और मांग में सिंदूर, अपने बर्थडे पर कुछ ऐसे तैयार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा July 17, 2020 at 06:21PM

प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 38 साल की हो गई हैं। मजबूत पर्सनैलिटी वाली यह बाला न सिर्फ अपने फैन्स बल्कि दूसरी फीमेल ऐक्ट्रेसेस के लिए भी इंस्परेशन की तरह हैं। फैशन के मामले में भी इस अदाकारा को कई हसीनाएं कॉपी करती नजर आ जाती हैं। पीसी चाहे अपने पति के साथ डेट पर हों या फिर रेड कार्पेट पर, उनका लुक हमेशा ही शानदार नजर आता है। कुछ ऐसा ही ऑसम लुक तब देखने को मिला था, जब प्रियंका ने पिछले साल यूएस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। साल 2018 में शादी करने के बाद मिस से मिसिज बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के लिए उनके पति निक जोनस ने 2019 में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए शानदार पार्टी थ्रो की थी। इसमें ऐक्ट्रेस के क्लोज फ्रेंड्स से लेकर रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। अपने बर्थडे पर छा जाने के लिए प्रियंका ने सेक्सी लुक को चुना था। ऐक्ट्रेस ने रेड कलर की शॉर्ट लेंथ ड्रेस पहनी थी। इस पर ओवरऑल रेड सीक्वंस वर्क किया गया था। मिनी ड्रेस में फ्रंट में कटआउट डिजाइन थी और वेस्ट पर टाइंग बेल्ट था। यह आउटफिट प्रियंका के कर्वी फिगर को हाईलाइट करते हुए, सेक्सी वाइब्स दे रही थी। 'देसी गर्ल' की यह ड्रेस 16Arlington ब्रैंड की थी। प्रियंका ने इसके साथ लाइट वेट ईयररिंग्स पहने थे और साथ में एक छोटा गोल्डन पर्स कैरी किया था। इस क्लच पर्स का डिजाइन लिपस्टिक शेप में था, जिसमें नीचे का हिस्सा गोल्डन और ऊपर का पोर्शन रेड कलर का था। इसमें लगे क्रिस्टल इसे प्रियंका की ड्रेस से परफेक्ट मैच बनाते हुए, ब्लिंग एलिमेंट को और बढ़ा रहे थे। प्रियंका चोपड़ा का यह पर्स Judith Leiber Couture ब्रैंड का था। बात करें कीमत की, तो प्रियंका की मिनी ड्रेस की प्राइस करीब 85 हजार रुपये थी। वहीं उनके यूनीक डिजाइन वाले पर्स की कीमत करीब सवा 4 लाख रुपये थी। अब भई जो अदाकारा एक इंस्टाग्राम पोस्ट से ही करोड़ों कमा लेती हो, उसके लिए अपने बर्थडे पर स्पेशल दिखने के लिए इतना खर्च करना तो शायद बनता ही है। वैसे ये बात भी माननी पड़ेगी कि इस ग्लैमरस लुक में प्रियंका देसी टच ऐड करना नहीं भूली थीं। उन्होंने अपने फुल वेस्टर्न लुक के साथ मांग में सिंदूर भी लगाया था, जिसे देख उनके इंडियन फैन्स और भी ज्यादा खुश हो गए थे।