Tuesday, August 4, 2020

जब अंकिता लोखंडे ने किया था परिणीति चोपड़ा के कपड़ों को कॉपी, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हो गये थे फैंस August 04, 2020 at 08:24PM

इस बात में कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को उनके फैशन स्टेटमेंट के साथ एक्सपरिमेंट करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, वो बात अलग है कि फैंस को उनका यूं कपड़ों के साथ खिलवाड़ करना पसंद नहीं आता लेकिन कभी-कभार एक्ट्रेस का स्टाइल एकदम कमाल का होता है। ऐसा ही प्रियंका चौपड़ा की शादी के फंक्शन में देखने को मिला जब परिणीति बैक-टू-बैक एक से बढ़कर एक ड्रेसेस में नजर आईं। हालांकि, इस दौरान पहनी गई उनकी एक जैकेट ऐसी भी थी जिसे पहन ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अंकिता लोखंडे शानदार एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि कमाल की फैशननिस्टा भी हैं। वह अक्सर अपने फैशनेबल लुक्स से इंस्टाग्राम को अपडेट करती रहती हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो अभिनेत्री का स्टाइल इतना गजब का होता है कि उनके फैंस तक हैरान हो जाते है। ऐसा ही हमें तब देखा जब अंकिता पीले रंग की चिकनकारी जैकेट को पहन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही थीं। खैर, जब हमने उनकी इस जैकेट के बारे में ज्यादा जानना चाहा तो हमें पता चला कि यह अटायर अंकिता से पहले परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की हल्दी और मेहंदी की रस्म में पहन चुकी हैं। हालांकि, दोनों ही एक्ट्रेस ने इसे अपने-अपने स्टाइल के साथ कैरी किया। परिणीति चोपड़ा सबसे पहले बात करते हैं परिणीति चोपड़ा की, जिन्होंने हाउस ऑफ चिकनकारी की डिज़ाइन की हुई येलो मोनोटोन आउटफिट को बेहद खूबसूरत लुक के साथ कैरी किया था। इस दौरान परिणीति ने चमकीले पीले रंग के क्रॉप टॉप और मैचिंग चौड़े पैरों वाली पैंट के साथ इस चिकनकारी जैकेट को पहना था। जिसके साथ उन्होंने सीक्विन और टैसल डिटेलिंग वाला सुंदर दुपट्टे लिया था। परिणीति चोपड़ा के ओवरऑल लुक की बात करें तो आकांक्षा कपूर एंड संजना बत्रा का डिजाइन किया हुआ यह पहनावा एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। यही नहीं, अपने लुक को अधिक अटैक्टिव बनाने के लिए परिणीति ने इस मोनोटोन ऑउटफिट को गोल्डन बालियों के साथ स्टेटमेंट रिंग से कम्पलीट किया था। अंकिता लोखंडे वहीं, बात करें अंकिता लोखंडे की तो उन्होंने पीले रंग की चिकनकारी जैकेट को एक सफ़ेद टी-शर्ट और नीले रंग की डेनिम जीन्स के साथ misho-designs के डिज़ाइन किए हुए गोल्डन झुमके और क्रीम फ्लैट सैंडल से अपने लुक को स्टाइल किया था। यही नहीं , अपने लुक को और अधिक सुंदर बनाने के लिए अंकिता ने दो पट्टियों डबल braids को बनाया हुआ था, जो उनके कैजुअल लुक के साथ एकदम मेल खा रही थीं। वैसे आपको अंकिता लोखंडे और परिणीति चोपड़ा में किसके ऊपर यह चिकनकारी जैकेट ज्यादा अच्छी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें।

शादी के दिन बंगाली काजोल बनी थीं महाराष्ट्रीयन दुल्हन, पहनी थी नौवेरी साड़ी और हीरे का मंगलसूत्र August 04, 2020 at 06:38PM

काजोल का साड़ी प्रेम नया नहीं है। इस अदाकारा ने तो अपनी शादी तक में भारी-भरकम लहंगा पहनने की जगह सिंपल साड़ी पहनी थी। ये तो सभी जानते हैं कि काजोल और अजय देवगन ने जब शादी की, तब दोनों ही इंडस्ट्री के जमे हुए सितारे थे। ऐसे में दोनों चाहे तो ग्रैंड वेडिंग प्रोग्राम रख सकते थे। लेकिन इसके उलट उन्होंने अपनी शादी के साथ ही उससे जुड़ी हर डीटेल को सिंपल ही रखा था और यही चीज काजोल के लुक में भी नजर आई थी। करियर की पीक पर शादी का फैसला लेने वाली काजोल यूं तो बंगाली हैं, लेकिन उन्होंने अजय से महाराष्ट्रीयन रिवाज से शादी की थी। इसी के मुताबिक, उन्होंने अपने लिए दुल्हन का लुक चुना था। काजोल ने अपनी शादी में नौवारी साड़ी पहनी थी, जो महाराष्ट्रीयन साड़ी के नाम से भी जानी जाती है। शादी में पहली बार पहनी नौवारी साड़ी इस साड़ी को नौवारी नाम उसकी नौ गज की लंबाई के कारण मिला है। इसे नीचे से धोती स्टाइल में पहना जाता है, जिस वजह से इसमें लंबाई की जरूरत पड़ती है। काजोल की साड़ी भी इतनी ही लंबी थी, जिससे उनके लिए इस साड़ी को पहनना और कैरी करना आसान नहीं था। अपनी शादी में पहली बार इस अदाकारा ने नौवारी साड़ी पहनी थी। हरे रंग की सुनहरी बॉर्डर की साड़ी काजोल की गहरे हरे रंग की सिल्क की साड़ी पर सुनहरे धागों से बॉर्डर बनाई गई थी। इसके अलावा पूरी साड़ी पर और कोई भी वर्क नहीं किया गया था। साड़ी का ब्लाउज भी सिंपल हाफ स्लीव्स डिजाइन में स्टिच किया गया था। इसमें भी एंड्स पर गोल्डन बॉर्डर का इस्तेमाल किया गया था। जूलरी डिजाइन भी रखे गए थे सिंपल काजोल ने इस साड़ी के साथ हाथों में हरी चूड़ियां और सोने के कंगन पहने थे। उन्होंने गले में चोकर हार, कानों में साड़ी से मैच करते लंबे ईयररिंग्स, मांगटीका, बाजूबंद और ट्रडिशनल महाराष्ट्रीयन नथ भी पहनी थी। बालों में लगा था गजरा ऐक्ट्रेस के बालों को सिंपल जूड़े में स्टाइल किया गया था, जिस पर गजरा भी लगा था। इसके ऊपर साड़ी का पल्ला भी क्लिप से अटैच किया गया था। काजोल के मेकअप को भी ब्राइडल फील देने की जगह नैचरल रखा गया था। शादी के दिन दुल्हन बनी काजोल की ब्यूटी बस देखते ही बन रही थी। सोने और डायमंड का मंगलसूत्र सफेद शेरवानी पहन दूल्हा बने अजय देवगन ने काजोल को डायमंड पेंडेंट का मंगलसूत्र पहनाया था। इसकी डोरी में ट्रडिशनल मंगलसूत्र की तरह ही काले और सोने के मोतियों का इस्तेमाल किया गया था।

कृति सेनन और नूपुर सेनन ने एक ही दिन पहने एक जैसे कपड़े, फैंस बोले- सो क्यूट August 04, 2020 at 05:46PM

बॉलीवुड गलियारे में रक्षाबंधन के त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। जहां करीना कपूर खान से लेकर सोहा अली खान तक ने अपने-अपने भाइयों को राखी बांधकर इस त्योहार का आनंद उठाया वहीं बी-टाउन की दो बहनें ऐसी भी देखने को मिलीं जिन्होंने पहले तो एक-दूसरे को बांधी राखी और फिर एक जैसा मैचिंग का कुर्ता पहन हर किसी का दिल जीत लिया। जी हां, ये बहनें कोई और नहीं बल्कि और हैं, जिन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार एक अलग योजना के साथ सेलिब्रेट किया। जी हां, ये बहनें कोई और नहीं बल्कि कृति सेनन और नूपुर सेनन हैं, जिन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार एक-दूसरे को राखी बांधकर सेलिब्रेट किया। दोनों बहनों की खूबसूरत तस्वीरों को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रक्षाबंधन के त्योहार ने सेलेब्स की लॉकडाउन लाइफ को थोड़ा खुश कर दिया। ऐसा इसलिए शेयर की गई तस्वीरों कृति सेनन और नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी ही नहीं, बल्कि एक जैसे मैचिंग ऑउटफिट पहनकर भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दरअसल, एक-दूसरे को राखी बांधने के साथ-साथ दोनों बहनों ने एक जैसे कपड़े पहनने का भी विकल्प चुना, जिसके लिए सेनन सिस्टर्स ने डिज़ाइनर सुकृती और आकृति की डिज़ाइन की हुई फ्लोरल क्रोकेट वर्क वाले कंट्रास्ट सूट को पहना था। इस दौरान जहां कृति आइवरी रंग के सूट के साथ पीच दुपट्टे में नजर आईं तो वहीं नूपुर सेनन हरे रंग के ऑउटफिट में दिखाई दीं। दोनों बहनों के कुर्ते सेट की बात करें तो इस पर हरी पत्तियों की कढ़ाई को उकेरा गया था, जिसके बॉर्डर और स्लीव्स को क्रोकेट वर्क के साथ डिज़ाइन किया गया था। कृति ने जहां अपने इस सूट को पेस्टल गुलाबी रंग के दुपट्टे के साथ साइड में स्टाइल किया था जबकि नूपुर ने उसी तरह एक हरे रंग के दुपट्टे की ड्रेपिंग की। दोनों ही बहनें इस ऑउटफिट में कमाल की लग रही थीं। दोनों के मेकअप की बात करें तो इस दौरान सेनन सिस्टर्स मिनिमल मेकअप के साथ खुले बालों में दिखाई दीं। जहां कृति ने गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ बालों को ब्लो ड्राय लुक में स्टाइल किया तो वहीं नूपुर सॉफ्ट न्यूड लिस्प के साथ सॉफ्ट स्टेटनिंग के साथ ड्रेसअप हुईं। दोनों के स्टाइल का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर दोनों के फैंस भी अपनी प्रतिकिया देने से बाज नहीं आए। खैर, जो भी हों हमें दोनों बहनों का यह अंदाज बेहद पसंद आया कि उन्होंने राखी मनाते हुए रंग बिरंगे दुपट्टे के साथ मैचिंग ब्रीजी अटायर को पहनने का मन बनाया। वैसे आपको सेनन सिस्टर्स का यह अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

This Bandier & LoveShackFancy Collab Is Selling Out Quickly

If all you’ve been wearing for the better part of the quarantine are prairie and nightgown dresses that look plucked straight from Virgin Suicides, you’ll be happy to know that you can now extend the dreamy aesthetic to your workout wardrobe. LoveShackFancy, the brand responsible for our favorite floral dresses, collaborated with popular athleisure retailer Bandier on a limited-edition capsule collection of athletic wear and accessories.

The 10-piece line includes workout essentials like matching leggings and sports bras with wicking and quick-dry fabrics that can handle anything from yoga to an outdoor run, reimagined in LoveShackFancy’s unabashedly feminine prints. The collection also boasts current lifestyle favorites, like bike shorts and matching sweatsuits (our personal favorite!), as well as accessories like scrunchies, all featuring floral-inspired prints and available in sweet pastel colors. The pieces from the line can all be mixed and matched together.

“We've been fans of the brand for years and it’s been a dream to work together and bring this collection to life. By combining LoveShackFancy’s romantic, feminine prints with Bandier’s high-performance fabrication, the line is a perfect balance of our two signature styles — made for working out and everything in-between,” says Bandier founder, Jennifer Bandier.

Earlier this summer, LoveShackFancy partnered up with Target on a line of summer dresses, which also included styles from Cushnie and Lisa Marie Fernandez. Just last month, the beloved dress brand, whose dresses were often worn for nuptials even prior to this, also released an official LoveShackFancy bridal line. 

Move over tie-dye, prairie activewear is here. Shop LoveShackFancy x Bandier collection, ranging from $98 to $168, before it sells out, and see our favorite looks, ahead.

At Refinery29, we’re here to help you navigate this overwhelming world of stuff. All of our market picks are independently selected and curated by the editorial team. If you buy something we link to on our site, Refinery29 may earn commission.

Like what you see? How about some more R29 goodness, right here?

Shop Cushnie, LoveShackFancy & More For Under-$60

LoveShackFancy Launched A Dreamy Bridal Line

Outdoor Voices' New Collab Is Biking Goals