Sunday, August 9, 2020

करीना कपूर के इससे बुरे कपड़े शायद पहले नहीं दिखे होंगे, फैन्स न करें इस स्टाइल को फॉलो August 09, 2020 at 08:13PM

करीना कपूर बीटाउन की सबसे स्टाइलिश बाला में से एक हैं। वह तो नॉर्मल आउटिंग पर भी जो कपड़ो पहनती हैं, वे भी लड़कियां कॉपी करने में पीछे नहीं रहतीं। हालांकि, इस बार वह ऐसे कपड़ों में नजर आईं, जिसे आप कॉपी न ही करें, तो शायद बेहतर होगा।

श्रद्धा कपूर की ड्रेस देखकर लोगों को छूटी हंसी, बोले- वाह! क्या स्वाद है August 09, 2020 at 07:06PM

इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फैशनेबल छवि को बरकरार रखने के लिए एक से बढ़कर एक लुक को अपना रही हैं। एक्ट्रेस की पिछली कुछ स्टाइल फाइल्स पर एक नजर डालें तो पता चलेगा कि स्टेटमेंट-मेकिंग ड्रेसेस से लेकर स्ट्रैपी हील्स तक का एक शानदार कलेक्शन उनकी वॉर्डरोब में शामिल है। हालांकि, वो बात अलग है कि श्रद्धा अपनी स्टाइलिंग के साथ-साथ आरामदायक ड्रेसेस को भी प्रिफ़रन्स ना नहीं भूलतीं। लेकिन कभी-कभार स्टाइलिश दिखने की होड़ में अभिनेत्री ऐसा कुछ पहन लेती हैं, जिसके बाद उन्हें खुद ही पछताना पड़ता है। ऐसा ही एक बार हमें तब देखने को मिला जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में उतरी थीं। हालांकि, इस दौरान श्रद्धा का लुक हर बार की तरह बेहद स्टाइलिश था, लेकिन जब लोगों की नजर उनकी ड्रेस पर पड़ी तो ट्रोलर्स ने उनकी तुलना ‘स्वाद टॉफी’ से कर दी। यूं तो फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के हर प्रमोशनल इवेंट में श्रद्धा कपूर ने एक से बढ़कर एक लुक्स को अपनाया, लेकिन इस दौरान उनके द्वारा पहनी गई चेक्ड बोर्ड मिनी ड्रेस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। श्रद्धा कपूर ने फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में क्रिश्चियन कोवान की डिज़ाइन की हुई साटन फैब्रिक वाली मोनोक्रोम ड्रेस को पहना था, जिस पर वाइट एंड ब्लैक रंग के छोटे-छोटे चेक्ड बॉक्स बने हुए थे। इस स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस में मैचिंग का एक चोकर भी शामिल था, जो श्रद्धा की नेकलाइन को कवर करते हुए उन्हें स्टेटमेंट लुक देने में कोई कोताही नहीं बरत रहा था। बात करें, श्रद्धा के मेकअप की तो उन्होंने ड्रेस को स्टाइलिश टच देने के लिए सटल मेकअप के साथ रेड लिप्स और बालों को खुला छोड़ा हुआ था। वहीं, ओवरऑल लुक को कम्पलीट करने के लिए श्रद्धा ने बर्शका के सेक्सी टाई-अप ब्लैक सैंडल के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। खैर, यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जैसे ही श्रद्धा इस ड्रेस को पहनकर लोगों के सामने पहुंचीं, तो उन्हें देख सभी को स्वाद टॉफी की याद गई। जी हां, श्रद्धा की यह ड्रेस हूबहू बिल्कुल वैसे ही डिज़ाइन की गई थी, जैसे स्वाद टॉफी के ऊपर का रैपर होता है। इस ड्रेस में ठीक टॉफी के पैकेट की तरह ही मोनोक्रोम प्रिंट को बनाया गया था। हालांकि, हम ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहे कि श्रद्धा इस ड्रेस में स्टाइलिश नहीं लग रही थीं, लेकिन उनका यह स्टाइल लोगों की समझ से थोड़ा परे था। वैसे आपको बता दें श्रद्धा कपूर की यह ड्रेस बहुत ज्यादा महंगी नहीं थी। अगर आप भी उनके जैसे ही इस ड्रेस को पहनना चाहते हैं तो ASOS DESIGN x Christian Cowan की वेबसाइट से इसे मात्र 6000 रुपए में खरीद सकते हैं।

देवर राणा दग्गुबाती की शादी में यूं तैयार होकर पहुंची थीं समांथा अक्किनेनी, जिसने देखा उसने की तारीफ August 09, 2020 at 06:29PM

राणा दग्गुबाती अब मैरिड मैन बन चुके हैं। उन्होंने 8 अगस्त को अपनी लेडी लव मिहिका बजाज को जीवनसाथी बनाया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं और लोगों ने बड़ी संख्या में इस कपल को बधाई देते हुए, उनकी खूबसूरत जोड़ी की तारीफ की। वैसे इस शादी में एक और हसीना काफी लाइमलाइट बटोर ले गई। यह थी समांथा अक्किनेनी, जिनका सिंपल एलिगेंट स्टाइल लोगों के दिल में जगह बना गया। समांथा ने अपने देवर राणा दग्गबाती की शादी के लिए ऐसी साड़ी चुनी थी, जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की थी। उन्होंने कांजीवरम या हेवी वर्क वाली साड़ी की जगह बेहद सिंपल साड़ी चुनी थी, जिसे रॉ मैंगो से खरीदा गया था। इंडिगो कलर की इस साड़ी का फैब्रिक चंदेरी था। इसमें हल्के नीले रगं के फूल और सुनहरी रंग की पत्तियों की ओवरऑल डिजाइन थी, जो उसे उसका खूबसूरत लुक दे रही थी। इस साड़ी की बॉर्डर गोल्डन और सिल्वर थ्रेड से बनाई गई थी। समांथा ने इसके साथ क्रू नेकलाइन का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। जूलरी की बात करें, तो इसके लिए समांथा अक्किनेनी ने पोल्की डायमंड सेट को चुना था। उन्होंने एम्रल्ड, पर्ल और डायमंड से बना हेवी चोकर नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे, जो चोकर के लुक के मुकाबले काफी लाइटवेट लग रहे थे। इसके अलावा इस अदाकारा ने और कोई जूलरी नहीं पहनी थी। समांथा ने मेकअप के लिए न्यूड शेड चुना था। उन्होंने ड्यू लुक वाला मेकअप किया था, जो उन्हें ग्लोइंग लुक दे रहा था। इस अदाकारा ने पाउट को भी न्यूड शेड लिपस्टिक से ही कलर किया था। वहीं अपने बालों को भी उन्होंने सिंपल ऐंड स्टाइलिश लुक दिया था। समांथा के हेयर को साइड पार्टिशन देते हुए, उसे लूज बन में स्टाइल किया गया था। इस एलिगेंट लुक के सामने आते ही, अदाकारा के फैन्स उन पर और भी ज्यादा फिदा हो गए। लोगों ने इसकी भी तारीफ की कि समांथा ने कैसे हेवी साड़ी न चुनते हुए राणा दग्गुबाती की शादी में उनकी दुल्हन मिहिका पर ही सबकी नजरें बनाई रखीं।

Saturday, August 8, 2020

राणा दग्गुबाती की दुल्हनिया ने पहना अब तक सबसे सुंदर लहंगा, तैयार करने में लगे इतने हजार घंटे August 08, 2020 at 06:24PM

दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दुल्हन का तो दिल दीवाना लगता है... साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और उनकी लेडी लव मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में तेलुगू और मारवाड़ी परंपराओं के अनुसार शादी की, जिसकी तस्वीरें भी एक-एक करके सामने आ चुकी हैं। शादी में होने वाले फंक्शनस के लिए यानी सगाई से लेकर हल्दी, मेहंदी से लेकर भात तक की रस्म में राणा की दुल्हनिया ने यूं तो एक से बढ़कर एक ऑउटफिट्स को पहना लेकिन दुल्हन के लिबास में सजी-धजी मिहिका के लुक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। जी हां, शादी के लिए मिहिका ने क्रीम एंड गोल्डन रंग के वेडिंग लहंगे को चुना था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। शादी के लिए मिहिका बजाज ने फेमस डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का डिज़ाइन किया हुआ क्रीम एंड गोल्डन रंग का जरदोसी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जिसे कोरल रंग के घूंघट के साथ डिज़ाइन किया था। मिहिका के इस लहंगे में पूरी तरह से हाथ का काम किया गया है, जिसे बनाने में लगभग 10,000 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा। हलांकि, ऐसा पहली बार नहीं हैं जब अनामिका खन्ना के किसी लहंगे ने इतनी वाहवाही लूटी हो। डिजाइनर को हमेशा ही उनके अनूठे सिल्हूट के लिए जाना जाता है। ऐसा क्या था लहंगे में... टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनामिका खन्ना ने इस बात का खुलासा किया कि मिहिका को ज्यादा चटक-मटक वाला अटायर पसंद नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने होने वाली दुल्हन के लिए क्रीम एंड गोल्ड रंग को चुना, जिस पर कशीदाकारी कढ़ाई कर उसे थोड़ा हटाकर लुक देने की कोशिश की गई। क्रीम एंड गोल्डन वाले इस लहंगे में खासतौर पर चिकनकारी कढ़ाई को उड़ेला गया है जिसमें सोने के तारों से जड़ाऊ एम्ब्रोडरी की गई है। यही नहीं, लहंगे में की गई नक्काशी को उभारने के लिए चिकनकारी के साथ जरदोसी और मोटिफ्स को बेहतरीन रूप दिया गया है। लहंगे को कंट्रास्ट रूप देने के लिए उस पर मूंगा यानी कोरल रंग के लंबे घूंघट को जोड़ा गया था। वहीं लहंगे से मैच करता हुआ दुल्हन के लिए गोल्डन रंग का साइड दुपट्टे भी था जो मिहिका के लुक में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। बात करें, मिहिका के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने इस भव्य लहंगे के साथ पोल्की और पन्ना से जड़ाऊ अनकट डायमंड जूलरी को पहना हुआ था, जिसमें बिब नेकलेस समेत रानी हार शामिल था। वहीं नाक में सिंगल गोल्डन मोतियों से तैयार की गई नथ, लड़ी वाला मांग टीका और मैचिंग इयररिंग डाले हुए थे। एक तरह से कहें तो मिहिका का यह ब्राइडल लुक एकदम परफेक्ट था। खैर, हम तो होने वाली दुल्हन की सादगी पर ही दिल हार बैठे हैं। वैसे आपको राणा दग्गुबाती की दुल्हन यानी मिहिका बजाज का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। (फोटोज-) ...