Wednesday, March 25, 2020

शिमरी गाउन में मलाइका अरोड़ा के स्टनिंग फोटोज देख भूल जाएंगे वर्क फ्रॉम होम की थकान March 25, 2020 at 04:18AM

मलाइका अरोड़ा सोशली इतनी ऐक्टिव रहती हैं कि लोगों को भी उनकी तस्वीरें देखने की आदत सी हो चुकी है। लेकिन लॉकडाउन के बीच यह सिलेब्रिटी भी घर पर समय बिता रही है। हालांकि, उनके फोटोशूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें जरूर सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह हमेशा की तरह ही कमाल लग रही हैं।

Interview Tips: यदि पहली बार देने जा रही हैं इंटरव्यू, तो इन बातों का रखें ख्याल March 24, 2020 at 10:50PM

आज के दौर में अपने करियर को मुकाम देना उस नई-नवेली चिड़िया की तरह है जिसने नया-नया उड़ना सीखा है। दरअसल, आज के दौर में रोजगार का मिल पाना पहाड़ तोड़ने के बराबर हो गया है। इस दौर में सबसे बड़ी समस्या है नौकरी की। जब हम पहली बार कहीं इंटरव्यू देने जाते हैं तो हमारे जेहन में न जाने कितने तरह के सवाल आते हैं कि क्या-क्या पूछा जाएगा? नौकरी लगेगी भी या नहीं? क्या पहनें क्या नहीं? यदि इन सवालों की कश्मकश में फंसी आप भी एक हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं हैं। प्रोफेशनल लुक में भले ही आप थोड़ी अजीब लग सकती हैं, लेकिन आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस आपको ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। इसलिए सबसे जरूरी है कुछ चीज़ों का ध्यान रखना, जिससे आप इंटरव्यू में ही नहीं बल्कि अपने करियर में भी सक्सेस पा सकती हैं। इंटरव्यू में जाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान... * सबसे पहले अपना CV प्रभावी बनाएं * आत्मविश्वास से भरी हों * इंटरव्यू में जाने से पहले अपने भाई-बहन या दोस्त के साथ खास तैयारी करें * कपड़ों पर विशेष ध्यान हो * अपने साथ पूरे डाक्यूमेंट्स ले जाएं * अपने रिज्यूम को प्रभावी बनाएं। इसमें अपने काम की रिपोर्ट को जगह दे फालतू का कुछ भी न लिखें। पैंट और बटन डाउन शर्ट पैंट और बटन डाउन शर्ट पहनना पेशेवर दिखने का एकमात्र तरीका नहीं है। किसी भी ड्रेस को पहनने के लिए पहले आप स्वतंत्र महसूस करें। हालांकि, इंटरव्यू में स्लीवलेस से बचें; क्योंकि यह आपको थोड़ा सा कैज़ुअल लुक नहीं देता। आपके कपड़े या स्कर्ट आपके घुटने के ऊपर एक या दो इंच के होने चाहिए वरना वो सही नहीं माने जाते। आप इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि क्या पहनना है और क्या नहीं। तो सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि आप कैसे कपड़े पहनती हैं। आपकी शर्ट टक में है या नहीं, या आप भीड़ से बाहर कैसे खड़ी हैं। इन सभी बातों का भी हमें ध्यान आपको ही रखना है। गला डीप न हो अगर आप इंडियन फॉर्मल कपड़े पहन रही हैं तो ध्यान रखें की उसका गला डीप न हो। अगर वेस्टर्न फॉर्मल्स पहन रही हैं तो शर्ट के बटन्स के बीच ज्यादा गैप न हो। ये आपको भद्दा लुक देगा। जी हां, साथ ही समाने वाले पर आपका गलत इम्प्रेशन पड़ेगा। कपड़ों या एक्सेसरीज़ शाइनी मटेरियल्स न हो इस बात का सबसे पहले ध्यान रखें कि आपके कपड़े और एक्सेसरीज़ शाइनी मटेरियल्स न हो। आप किसी शादी में नहीं जा रही जो अपने लुक को इतना उभारना है। आप एक संस्थान में अपने काम को सिद्ध करने जा रही हैं। इसलिए भड़काऊ कपड़े और एक्सेसरीज़ को पहनने से बचें। चंकी जूलरी न पहनें यदि आप V शेप शर्ट या ड्रेस पहनने का मन बना रही हैं तो कोशिश करें कि इस पर भारी भरकम चंकी जूलरी न पहनें। इसके बजाय आप इन ड्रेस के साथ सिंपल पर्ल नेकलेस ट्राई करें। यह आपको एलिगेंट लुक तो देगा ही, साथ ही साथ आपको स्टाइलिश बनाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ेगा। नेल पेंट जॉब इंटरव्यू में अपने लीडर को आपको कई तरह से विश्वास दिलाना पड़ता है जिसके लिए आपके हावभाव बेहद जरुरी होते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात है कि आपके हाथ में नेल पेंट कैसा है। पुराने और चिपके हुए नेल पेंट से बदतर कुछ भी नहीं है। यह एक छोटा संकेत है जो उन्हें दिखाता है कि आपको सब कुछ नियंत्रण में रखने में परेशानी हो सकती है। इंटरव्यू के दौरान आकर्षक रंगों से बचें और नरम रंगों का चुनाव करें। हील्स आप अपने लुक को हील्स से कम्पलीट करें। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान स्टिलेटो पहनने से बचें। उन्हें क्लबिंग के लिए छोड़ दें। सुनिश्चित करें कि आपकी एड़ी पॉलिश की गई हो। मतलब अगर आपके पैर पीछे से फटे हुए हैं तो वो आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर देंगे। मेकअप इंटरव्यू के लिए जाते समय आप अपनी लाल लिपस्टिक या स्मोकी आंखों से बचें। इंटरव्यू के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि मेकअप ज्यादा न हो। सिर्फ काजल, मस्कारा और लिप बाम ही ठीक रहेगा। अगर आप लिपस्टिक लगा रही हैं तो उसका कलर सॉफ्ट और सूथिंग हो। रेड और फूशिया कलर्स को पार्टी के लिए ही रखें। इंटरव्यू के दौरान ये रंग थोड़े भड़काऊ हो सकते हैं। यही नहीं अपने बालों को साफ रखें, ऐसा न हो कि आपके लुक को खराब कर दें।

असली और नकली प्रोडक्ट्स में होता है ये फर्क, इन 5 तरीकों से करें पहचान March 24, 2020 at 08:52PM

फैशन के इस दौर में हम सभी का झुकाव ज्यादातर स्टाइलिश और ब्रैंडेड चीजों की तरफ होता है। लेकिन कभी-कभार उनकी आसमान छूती कीमतों की वजह से हम उन्हें खरीद नहीं पाते। लेकिन वहीं जब ये सामान ऑनलाइन शॉपिंग में आधे से कम कीमतों पर मिलता है तो हम मन ही मन में खुश होकर सोचते हैं कि थैंक गॉड हम लूटने से बच गए। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि असल मामले में आप बड़ी कीमत चुकाकर भी नकली प्रोडक्ट्स को अपने घर ले आए। जी हां, फैशन के मार्केट में ब्रैंड के नाम पर ठगे जाने के मौके और बढ़ जाते हैं। बड़े ब्रैंड्स के नकली प्रोडक्ट्स भी मार्केट में धड़ल्ले से बिकते हैं और ये इतनी सफाई से तैयार किए जाते हैं कि असली-नकली में फर्क समझना मुश्किल है। हालांकि आप चाहें तो ब्रैंड की कुछ खूबियां जानकर आप असली-नकली में आसानी से फर्क समझ सकती हैं। सिलाई पर दें ध्यान कोई भी बड़े से बड़ा ब्रैंड अपने शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है। आप किसी सस्ते कपड़े की सिलाई ले लें और उसी के विपरीत आप एक ब्रांड वाले कपड़े को देखें। आप दोनों में साफ तौर से अंतर देख पाएगी। किसी ब्रांडेड कपड़े की सिलाई न केवल क्लीनर दिखाई देगी, बल्कि सिलाई का हर टांका बराबर लंबाई का होता है और इसके बीच की दूरी भी बराबर होती है। वहीं, इसी वास्तविक डिजाइनर उत्पाद के नकली संस्करण की तुलना में प्रति वर्ग इंच अधिक टांके होंगे। जबकि नकली उत्पाद की सिलाई ढीली-ढाली होती है इसके टांके भी अलग-अलग साइज़ के होते हैं। ऐसे में यह बताता है कि लक्जरी वस्तुओं की कीमत क्यों अधिक है, क्योंकि वे अपने माल का उत्पादन करने के लिए अधिक सामग्री का उपयोग करते हैं। ( ये भी पढ़ें: ) लोगो (Logo) नकली सामान को असली चीजों में तब्दील करने की एक पहचान लोगो भी थी, लेकिन बदलते वक़्त ने इसको भी नहीं छोड़ा। आज बाजारों में धड़ल्ले से बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोगो आपको यू हीं मिल जाएंगे। इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि लोगों को लोगो की नकल करने में बहुत मजा आता है। लेकिन आप चाहें तो एक छोटी सी तरकीब से इसका पता लगा सकती हैं। आपने शायद ही कभी गौर किया हो कि ब्रांड अपने लोगो को एक दो महीने में अपडेट करता रहता है। इसके अलावा, ब्रांडों के पास अपने उत्पादों पर धातु या चमड़े से बने अलग लोगो भी होते हैं। फैब्रिक (Fabric) इस बात को हमेशा याद रखें, अच्छे फैब्रिक के कारण है कि आपके सामानों की कीमत ज्यादा हैं। ब्रैंड जो चमड़े के उत्पाद बनाते हैं वे वास्तविक चमड़े का स्रोत होंगे और बटन और अन्य लहजे के लिए उच्च गुणवत्ता वाली धातु का उपयोग करेंगे। दूसरी ओर, एक नकली उत्पाद बनाने वाली कंपनी अशुद्ध चमड़े का उपयोग करेगा। इसके अलावा, असली चमड़े में थोड़ा असमान संरचना होगी, साथ ही साथ उसकी चमक में भी वो मजा नहीं आएगा। जितना आपको किसी बड़े शोरूम पर देखने को मिला था। इसी के विपरीत अच्छे डिज़ाइनर वाले ऑउटफिट्स की बात ही कुछ और होगी, वहीं बाजार में मौजूद उनकी सस्ती कॉपी में वो बता नहीं आती। ( ये भी पढ़ें: ) स्पेलिंग्स (Spellings) अगर आप इतनी सब वजहों के बाद भी असली और नकली सामान में फर्क नहीं कर पा रही हैं तो मोहतरमा आप फेक ब्रैंड्स के लोगों के ऊपर लिखी स्पेलिंग पर ध्यान दें। जी हां, वास्तव में कानूनी दांव-पेच से बचने के लिए नकली ब्रांड्स लोगो को थोड़ा-सा बदल देते हैं। इसलिए जब आप लोगो की जांच कर रहे हों और अंदर के लेबल को पढ़ रहे हों तो उस पर लिखी कुछ चीजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। उदाहरण के तौर पर आप ने Adidas का कोई जूता खरीदा, तो आप इसके लोगो को देखिए असल Adidas कुछ ऐसी स्पेलिंग में होगा वहीं नकली लोगो बुना हुआ (कढ़ाई किया), प्रिंट किया या बेस पर बना हुआ दिखेगा, ये अपने लोगो का स्टिच्ड स्टिकर या इस्तेमाल करके बनाते हैं। प्राइज (Prize) अधिकांश ब्रैंड अपने उत्पादों को अपनी कीमतों के साथ ऑनलाइन सूचीबद्ध करते हैं। इसलिए जो कोई भी आपको बता रहा है कि "यह छूट पर है" उस पर विश्वास न करें। डिजाइनर ब्रैंड अपने उत्पादों पर 75 प्रतिशत की छूट कभी नहीं देंगे। बड़ी से बड़ी कंपनी अपने सामान पर हद से हद 50 % की छूट देती है। इसलिए यदि कोई आपको ऐसा कुछ बता रहा है तो सावधान रहें। इसके अलावा, यह देखने के लिए कि क्या ब्रांड का लोगो है इसी जांच के साथ मूल्य टैग पर भी पानी नजर फिरा लें। यदि नहीं, तो यह एक नकली प्रोडक्ट है।

Tuesday, March 24, 2020

ना, ना, ना... तमन्ना भाटिया की इस ड्रेस को खरीदने के बारे में सोचे भी ना, जेब को लग जाएगा झटका March 24, 2020 at 07:38PM

तमन्ना भाटिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो उन्हें कई लोगों की तारीफें मिलीं। इन फोटोज में ऐक्ट्रेस प्रिंट जैकेट, ट्यूब टॉप और लेगिंग्स पहनी दिखाई दे रही हैं। स्टालिश कपड़ों के साथ तमन्ना की ग्लैमरस अदाएं इस लुक को इतना शानदार बना रही थीं कि इसे देख लग रहा था कि अगर कोई आम लड़की इसे ट्राई करे तो वह भी कितनी अच्छी लगेगी। हालांकि, आप अगर इन कपड़ों को लेने के बारे में सोच भी रही हैं तो कीमत जरूर जान लें, क्योंकि कॉस्ट जानने के बाद इस आउटफिट को खरीदने का आपका ख्याल बदल सकता है। फैशन डिजाइनर शुभिका के इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में तमन्ना HELLO MARY LOU प्रिंट लेगिंग्स और बॉमर जैकेट पहनी दिखाई दे रही हैं। इन लेगिंग्स को पॉली स्ट्रेच मटीरियल से बनाया गया है जो उसे ईजी टी वेअर ऐंड फिट बनाता है। यह उन लड़कियों के लिए खासतौर पर अच्छी चॉइस है जो अपने फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं। बॉमर जैकेट को पॉलिएस्टर तफ़ता फैब्रिक से बनाया गया है। इस बॉमर जैकेट की लेंथ वेस्ट तक रखी गई है जो हाई वेस्ट लेगिंग्स के साथ मिलकर परफेक्ट लुक देती है। ऐक्ट्रेस ने इसके साथ स्पोर्ट्स शूज पहने थे, जो उसे कूल फील दे रहा था। वहीं लुक को और सुपर कूल बनाते हुए तमन्ना ने कानों में बिग गोल्डन हूप्स और गले में मल्टीलेयर चेन नेकपीस पहना था। कीमत अब बात करें कीमत की तो हम पहले ही बता दें कि यह आपको हैरान कर सकती है। तमन्ना भाटिया ने जो कपड़े पहने हैं उनकी कुल कीमत 38,640 रुपये है। इसमें से लेगिंग्स 10,640 रुपये की है और जैकेट की कॉस्ट 28,000 रुपये है। ये दोनों चीजें ब्रैंड की ऑफिशल साइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।