Friday, June 26, 2020

हुस्न और स्टाइल में कम नहीं राणा दग्गुबाती की एक्स, वेस्टर्न से लेकर ट्रडिशनल लुक में लगती हैं परफेक्ट June 26, 2020 at 03:00AM

'बाहुबली' से फेम की नई ऊंचाइयों पर पहुंचे वाले राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी सगाई और आने वाली शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वैसे इस ऐक्टर का नाम कई ऐक्ट्रेसेस से जुड़ता रहा है। साउथ की सुपर पॉप्युलर ऐक्ट्रेस और राणा की लॉन्ग टाइम फ्रेंड तृषा कृष्णन भी इनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। यह अदाकारा अपनी ऐक्टिंग के साथ ही खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी पहचानी जाती है। तृषा को हर स्टाइल के कपड़ों को ट्राई करना अच्छा लगता है। इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखा जा सकता है। वेस्टर्न वेअर से लेकर ट्रडिशनल कपड़ों में वह एक से बढ़कर एक स्टाइल चुनती हैं। इनमें वह कलर्स को लेकर भी एक्सपेरिमेंट करने से हिचकिचाती नहीं हैं। इस अदाकारा की तस्वीरों पर नजर डालें, तो साफ दिखाई देता है कि तृषा को अपने वेस्टर्न कपड़ों के साथ डिजाइन के मामले में हटकर स्टाइल कैरी करना अच्छा लगता है। खासतौर से रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए वह ऐसी ड्रेसेस चुनती हैं, जिनका डिजाइन आम आउटफिट्स से थोड़ा अलग हो। वहीं बात करें ट्रडिशनल वेअर की, तो इस मामले में तृषा का वॉरड्रोब कलेक्शन बहुत ही शानदार है। उनके पास सटल कलर्स से लेकर ब्राइट और डार्क कलर्स में भी सूट से लेकर साड़ियां तक मौजूद हैं। साड़ियों में यह अदाकारा ज्यादार सिल्क पहनना पसंद करती हैं। इनमें भी उन्हें हेवी वर्क की जगह प्योर लाइट वेट सिल्क साड़ियां ज्यादा भाती हैं। तृषा के पास कई डिजाइनर साड़ियां भी हैं, जिनका डिजाइन बेहद हटकर है, जो उनकी फैशनिस्टा की इमेज से मेल भी खाती हैं। वैसे कैजुअल वेअर में भी इस हसीना का हुस्न कम नहीं होता है। जींस से लेकर शॉर्ट्स तक को तृषा कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं और अपने फैन्स का दिल जीत लेती हैं।

Bulbbul फेम तृप्ति डिमरी का स्टाइल में नहीं कोई सानी, हर Photo बार-बार देखने को करेगा जी June 25, 2020 at 10:42PM

लगता है बॉलीवुड की स्टारलेट्स को कड़ी टक्कर देने के लिए अब जल्द ही एक नया नाम जुड़ने वाला है जो इन दिनों अपने कमाल के फैशन गेम से हर किसी का दिल जीत रही हैं। जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘बुलबुल’ की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग, क्यूट लुक्स से सभी को इम्प्रेस किए हुए हैं। अगर आप दीवा के इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो देखेंगे कि bell स्लीव्स और रिफ्रेशिंग फ्लोरल्स प्रिंट ऑउटफिट्स ज्यादातर उनके हर लुक को डिकोड किए हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उनके कुछ स्टाइलिश लुक्स...

अर्जुन कपूर के साथ थी डेट, इन पुराने कपड़ों में ही जा पहुंची थीं मलाइका अरोड़ा June 25, 2020 at 10:21PM

मलाइका अरोड़ा अपने फैशन को लेकर हमेशा अप टू डेट रहती हैं। यही वजह है कि वह तो जब जिम भी जाती हैं, तो उसके लिए वह अलग-अलग कपड़ों में ही नजर आती हैं। हालांकि, हमेशा नए स्टाइल में दिखने वाली इस बाला को भी कपड़े रिपीट करना पसंद है। ऐसा उन्होंने तब भी किया था, जब वह अर्जुन कपूर के साथ डेट पर गई थीं। इस दौरान वह ऐसी ड्रेस पहनी दिखी थीं, जिसमें उन्हें पहले भी बार-बार देखा जा चुका था। इस डेट के लिए मलाइका ने कॉटन की कटआउट ड्रेस चुनी थी। इस स्ट्रेटकट मैक्सी ड्रेस में स्पैगटी स्लीव्स और प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन थी, जो ऐक्ट्रेस के लुक में बोल्डनेस का टच ऐड कर रही थी। इस ड्रेस में फ्रंट में ऐब्डोमन पार्ट पर कटआउट डिजाइन दी गई थी, जो मलाइका के टोन्ड टमी को फ्लॉन्ट करने के लिए शानदार थी। इसके साथ इस बाला ने स्लिपऑन ब्लू शूज पहने थे, जिस पर जूट का और कलरफुल थ्रेड्स का वर्क किया गया था। इससे पहले मलाइका को इस ड्रेस में तब देखा गया था, जब उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने इस ड्रेस को पहन, बालों को जूड़े में स्टाइल किया था और न्यूड मेकअप के साथ पाउट को रेड शेड लिपस्टिक से कलर किया था। मलाइका की इस सन किस्ड तस्वीर को देख फैन्स दीवाने हो गए थे। फोटो पोस्ट करने के 15 दिन बाद इस बाला को फिर से इसी ड्रेस में स्पॉट किया गया था। इस बार उन्होंने अपने स्टाइल को अलग करने के लिए नो-मेकअप लुक अपनाया था और साथ में काला चश्मा लगाया था। मलाइका ने इसके साथ स्लिपर्स पहनी थीं। फोटो में आप खुद ही देख सकते हैं कि वह इसमें भी कितनी अच्छी दिख रही थीं।

एक तो साड़ी और उस पर से बिंदी, जब मलाइका से लेकर शिल्पा तक ने अपने देसी लुक से मचा दिया गदर June 25, 2020 at 09:47PM

फैशन और ड्रेसिंग सेंस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कितनी आगे हैं, ये तो हम अच्छे से जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब-जब इन एक्ट्रेसेस ने साड़ी पहनकर बिंदी लगाई तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। जी हां, बॉलीवुड में जब भी कोई एक्ट्रेस साड़ी पहनकर सामने आती है तो उसकी बात ही कुछ और होती है, लेकिन ऐसे में जब ये हसीनाएं अपने लुक में बिंदी को भी ऐड कर लें तो देखने वालों की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के लुक्स दिखा रहे हैं जिन्होंने बिंदी लगाकर तहलका मचा दिया।