Tuesday, July 7, 2020

लंबी शर्ट और सिंपल सूट, स्टार वाइफ बनने से पहले ऐसे कपड़े पहनती थीं मीरा राजपूत July 06, 2020 at 11:53PM

मीरा राजपूत भले ही एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का हिस्सा न हों, लेकिन इस स्टार वाइफ का फैशन किसी भी दूसरी बीटाउन हसीना से कम नहीं है। ट्रडिशनल से लेकर वेस्टर्नवेअर में मीरा इतनी शानदार स्टाइल चूज करती हैं कि देखने वाले भी उनके मुरीद हो जाते हैं। हालांकि, शाहिद कपूर से शादी करने से पहले उनका स्टाइल जरा अलग था। पहले की तस्वीरें देखें, तो उनमें मीरा सिंपल ऐंड सोबर कपड़ों में नजर आती हैं। वहीं शादी के बाद मीरा के फैशन ने 360 डिग्री टर्न लिया और उसमें बोल्डनेस जुड़ती चली गई। मीरा के स्टाइल के इस पहले और बाद के डिफरेंस को तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनकी बिफोर वेडिंग की कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें देख आप भी शायद हमारी बात से सहमत होते नजर आएंगे। मीरा राजपूत के ट्रडिशनल लुक की बात करें, तो वह साड़ी से लेकर सूट और लहंगे में नजर आती हैं। इसके लिए यह बाला एक से बढ़कर एक डिजाइनर और स्टाइल को चुनती है। हालांकि, पहले मीरा सिंप्लिसिटी पर ज्यादा फोकस करती थीं। उनके साड़ी के ब्लाउज सिंपल डिजाइन के होते थे, वहीं साड़ी भी ज्यादा डिजाइनर नहीं होती थी। वहीं अब तो यह बाला स्पैगटी स्लीव्स तक के ब्लाउज को पहने दिखाई दे जाती है। मिसिस कपूर के मन में वैसे सिंप्लिसिटी को लेकर प्यार अभी भी कम नहीं हुआ है। वह अभी भी ऐसे सूट में दिखती हैं, जो सिंपल होते हैं। हालांकि, पहले और अब के मुकाबले अंतर यह है कि शादी के बाद के उनके सूट सिंपल भले ही हों, लेकिन उस पर किया गया वर्क और कट्स व स्टिचिंग डिजाइनर होती है। कभी जींस और फुल स्लीव्स टॉप्स में ही ज्यादा दिखने वाली मीरा, अब तो बोल्ड नेकलाइन और थाई हाई स्लिट जैसी ड्रेसेस में नजर आती हैं। उनके शादी के बाद के अवतार को कोई देखे, तो यकीन ही नहीं होगा कि यह वही पुरानी सिंपल मीरा राजपूत है। इतना ही नहीं कभी मिकी माउस प्रिंट वाली मीरा अब तो शर्ट भी पहनती हैं, तो उसे भी ऐसे स्टाइल करती हैं कि लुक सेक्सी लगने लगता है। इस बात को आप खुद भी तस्वीर में देख सकते हैं। पार्टी में भी पहले शॉर्ट्स और टी-शर्ट में जाने वाली मीरा राजपूत, शादी के बाद दोस्तों के साथ हैंगआउट करने जाती हैं,तो उस दौरान भी लाखों की डिजाइनर ड्रेस पहनी नजर आ जाती हैं।

करीना कपूर की पक्की वाली फैन हैं दीपिका पादुकोण, कपड़ों से लेकर स्टाइल तक करती हैं ‘कॉपी’ July 06, 2020 at 11:46PM

इस बात को सभी जानते हैं कि करीना कपूर खान का फैशन के मामले में कोई तोड़ नहीं हैं। वह जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं। एक शब्द में कहें तो करीना कपूर खान बॉलीवुड की फैशन क्वीन हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों से, बल्कि अपने शानदार आउटफिट्स से भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। वहीं, दीपिका ने बेबो के कई साल बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, लेकिन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने भी अपने फैशन सिल्हूट से हर किसी को इम्प्रेस किया। लेकिन उनकी कुछ तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वो करीना की फैन हों। तभी तो एक्ट्रेस बार-बार बेबो के स्टाइल में नजर आती हैं।

लॉकडाउन में हिना खान का हो गया ऐसा हाल, कुर्ता एक पायजामा अनेक, देखिए PHOTOS July 06, 2020 at 11:43PM

टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हिना खान (Hina Khan) आज किसी भी मामले में बॉलीवुड की किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। छोटे पर्दे के बाद फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हिना इस बात को अच्छे से जानती हैं उन्हें कब और कैसे दूसरों से हटकर दिखना है। चाहे हिना के रेड कार्पेट लुक्स हों या फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्हें अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करानी हो, अभिनेत्री ने हर बार अपनी सर्टोरीअल पिक्स से वाहवाही लूटी हैं। लेकिन एक वक़्त ऐसा भी आया जब हिना को पुराने कपड़ों से काम चलाना पड़ा था।

जब स्वरा भास्कर को देख लोगों ने गाया, 'वॉशिंग पाउडर निरमा...' July 06, 2020 at 08:48PM

स्वरा भास्कर अपने फिल्मी करियर से ज्यादा बेबाक बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि यह अदाकारा दूसरे डिपार्टमेंट में कमजोर हो। ऐक्टिंग से लेकर फैशन के डिपार्टमेंट में स्वरा काफी मजबूत हैं। हालांकि, ये बात दूसरी है कि स्टाइल के चक्कर में वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब वह वाइट कलर की शॉर्ट फ्रॉक में नजर आई थीं। यह पूरा इंसिडेंट एक मूवी प्रमोशन से जुड़ा हुआ है। अपने फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में शरीक होने के लिए स्वरा ने वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस चुनी थी, जो ओमान के प्रसिद्ध ब्रैंड Atelier Zuhra की थी। इस ड्रेस में ओवरऑल बीड्स ऐंड रिच थ्रेड वर्क किया गया था। यह उसमें डेलिकेट लुक को ऐड कर रहा था। ड्रेस का वाइट कलर का फैब्रिक शीयर ऐंड ओपेक मटीरियल मिक्स था। इसमें अंदर प्लंजिंग नेकलाइन भी दी गई थी। ड्रेस में सेमी चाइनीज कॉलर और शॉर्ट स्लीव्स थीं। स्वरा ने इसके साथ लाइट ब्लू पंप्स मैच किए थे। उन्होंने मेकअप को मिनिमम रखते हुए अपने बालों को स्लीक स्ट्रेट स्टाइल दिया था। वैसे तो यह लुक स्वरा पर काफी अच्छा लग रहा था, लेकिन जैसी ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे ही कुछ लोगों ने इसकी हंसी उड़ाना शुरू कर दी थी। स्वरा के वाइट ड्रेस लुक को वे निरमा गर्ल से कंपेयर करने लग गए थे। ऐसा करते हुए न सिर्फ यूजर्स ने फनी कॉमेंट किए थे, बल्कि निरमा गर्ल और स्वरा की टू-फ्रेम इमेज भी सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दी थी। इस तरह की कई इमेज देखते ही देखते वायरल हो गई थीं। लोगों ने तो निरमा के ऐड सॉन्ग तक की लाइन्स कॉमेंट्स में लिखी थीं, जिन्हें पढ़ लोगों के दिमाग में भी निरमा का विज्ञापन एक बार फिर ताजा हो गया था।