Sunday, July 26, 2020

जब दिशा पाटनी से टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने मांग ली उनकी सबसे फेवरेट ड्रेस July 26, 2020 at 05:52PM

बॉलीवुड में जब भी बात फैशननिस्टा की आती है और उस लिस्ट में एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बहुत कम समय में सभी की पसंदीदा बन चुकीं दिशा पाटनी अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने क्यूट लुक्स से भी हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। हालांकि, शुरूआती दिनों में दिशा को अपनी ड्रेसिंग को लेकर कई लोगों के ताने भी सुनने पड़े हैं, लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री ने ट्रोलर्स की बात को बेहद गंभीरता से लिया है, तभी तो बदली-बदली दिशा के स्टाइल स्टेटमेंट पर उनके फैंस का ही नहीं बल्कि टाइगर की बहन का भी दिल आ गया। अपने परफेक्ट फिगर और टोन्ड बॉडी के साथ यूं तो दिशा अक्सर डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप्स में अपना दिन बिताना पसंद करती हैं। लेकिन जब भी बात आ जाए उनके ऑन ड्यूटी पहनावे की उसमें हमें कई तरह की वैरायटी देखने को मिली हैं। ऐसा ही कुछ हमें फिल्म 'मलंग' की सक्सेस पार्टी में भी देखने को मिला। जब दिशा ने वहां मौजूद हर किसी को अपने स्टाइल से घायल कर दिया। यही नहीं, दिशा की कमाल की ड्रेसिंग का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि टाइगर की बहन ने खुद उनसे उनकी इस ड्रेस को मांग लिया। दरअसल, दिशा पाटनी इस दौरान गहरे चौड़े कट वाली नेकलाइन के साथ स्किन-टाइट बॉडीकॉन ड्रेस में आई थीं। अपनी परफेक्ट फिटिंग के साथ इस ड्रेस में शीर फेब्रिक से लाल रंग की लंबी स्लीव बनी हुई थी, जिसे बैंडेज स्टाइल में डिज़ाइन किया हुआ था। जो दिशा के शानदार फिगर को फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। यही नहीं, इस फिटिंग ड्रेस के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए दिशा ने काले रंग की स्ट्रैपी हील्स को डाला हुआ था, जो उनकी स्लिम नेक को उभारने का काम कर रहे थे। अपने डेयरिंग आउटफिट के अलावा इस दौरान दिशा पाटनी का मेकअप लुक भी हर किसी को इम्प्रेस कर रहा था। अभिनेत्री ने अपने स्टाइल को कम्पलीट करने के लिए शाइनिंग रेड कलर से अपनी आंखों को एक स्मोकी लुक दिया हुआ था, जिसके साथ कोरल टोंड ब्लश उनके गालों को और चमकदार बना रहे थे। यही नहीं उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स से टीमअप करके उन्हें कंधे के एक साइड डाला हुआ था। ओवरऑल कहें तो नाइट पार्टी के लिए दिशा का यह लुक एकदम परफेक्ट था। हालांकि, पार्टी के बाद जैसे ही दिशा ने इस लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की तो टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के कमेंट ने हर किसी का दिल जीत लिया। दिशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कृष्णा ने लिखा, ‘मेरे लिए भी यह ड्रेस आर्डर कर दो, वैसे तुमने कौन सा साइज पहना हुआ है।’ हालांकि, एक तरह से देखा जाए तो यह बेहद मजाकिया कमेंट हैं, लेकिन इस कमेंट को देखकर एक बात तो साफ है कि दिशा टाइगर से साथ ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली के साथ भी एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

Saturday, July 25, 2020

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की दिलकश तस्वीरें, बोल्ड नेकलाइन ड्रेस में आईं नजर July 24, 2020 at 11:00PM

दिशा पाटनी भले ही इन दिनों घर पर समय बिता रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उनका फैशन से नाता टूट गया है। यह बाला तो घर पर रहते हुए भी एक से बढ़कर एक ड्रेस में नजर आती है, जिसकी तस्वीरें वह फैन्स के साथ भी शेयर करती हैं। लेटेस्ट फोटो में भी दिशा का स्टाइल के लिए लव साफ देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटोज में दिशा वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। इस पर ओवरऑल डॉट्स और फ्लोरल प्रिंट था। वाइट कलर पर ये ब्लू कलर के प्रिंट काफी उभरकर आ रहे थे और उसमें स्वीट टच ऐड कर रहे थे। ड्रेस में पैडिड बस्ट और डीप नेकलाइन डिजाइन थी। इसमें स्पैगटी स्लीव्स थीं, तो वहीं नेकलाइन पर माइक्रो प्लीट्स के साथ रफल्ड डिजाइन भी दी गई थी। इस ड्रेस में अपर वेस्ट पोर्शन पर स्किन हगिंग फिटिंग थी, वहीं लोअर वेस्ट पोर्शन से इसे स्ट्रेट कट डिजाइन में रखा गया था। दिशा ने इसके साथ डबल पेंडेंट और लॉन्ग चेन पहनी थी। यह उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहे थे। दिशा ने इस तस्वीर के लिए मेकअप भी किया था, लेकिन इसे उन्होंने पूरी तरह से न्यूड टोन का रखा था। उन्होंने नैचरल लुक को बरकरार रखते हुए अपने बालों को भी नैचरली मेसी लुक में स्टाइल किया था। फोटोज में आप खुद देख सकते हैं कि इस ड्रेस में दिशा कैसे स्वीट ऐंड सेक्सी का कॉम्बिनेशन लग रही थीं और ये फैन्स की भी काफी तारीफें पा रहा है।

फ्रेंच डिजाइनर के कपड़े और इटैलियन लेदर की सैंडल, जानें प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक पर कितना किया खर्च July 24, 2020 at 10:00PM

प्रियंका चोपड़ा खुद को स्टाइल में हमेशा आगे रखने के लिए महंगे से महंगे ब्रैंड्स के कपड़े लेने से भी नहीं कतराती हैं। यही वजह है कि वह सिर्फ रेड कार्पेट ही नहीं बल्कि अपनी फैमिली के साथ भी जब हैंगआउट करने जाती हैं, तो उनका लुक एकदम गॉरजस नजर आता है। ऐसा ही स्टाइल उनका तब देखने को मिला था, जब वह अपने सास-ससुर और जेठे-जेठानी के साथ लंच पर बाहर गई थीं। पीसी ने इस आउटिंग के लिए समर फ्रेंडली फैब्रिक और डिजाइन की ड्रेस चुनी थी। उन्होंने कॉटन की गिंगम पैटर्न की स्कर्ट और टॉप पहना था। ब्राइट ग्रीन और वाइट कॉम्बिनेशन की आउटफिट में प्रियंका काफी शानदार लग रही थीं, जिस वजह से उनके इस लुक को कई पोर्टल्स ने कवर कर 'शानदार चॉइस' बताया था। बात करें प्रियंका के टॉप और स्कर्ट की, तो ये दोनों कपड़े डिजाइनर Musier Paris के कलेक्शन में से लिए गए थे। इन दोनों की ही प्राइस अलग-अलग थी। टॉप जहां 72 यूरो का था, तो वहीं स्कर्ट 77 यूरो की थी। ये दोनों कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 6,270 रुपये और 6,707 रुपये होती है। इन कपड़ों के साथ प्रियंका ने वाइट ब्लॉक हील्स की सैंडल पहनी थीं। ये Alana Patent ब्रैंड की थीं, जिसे इटैलियन तैयार किया गया था। लेदर की इन हील्स की कीमत 210 डॉलर बताई गई, जो भारतीय मुद्रा में करीब 15,692 रुपये होती है। प्रियंका ने सैंडल ही नहीं बल्कि अपने लिए हैंडबैग भी वाइट कलर का ही चुना था। उन्होंने Frame ब्रैंड का स्मॉल हैंडबैग चुना था, जिसकी स्ट्रैप पर स्टड भी लगे थे। इसकी कीमत 350 डॉलर्स थी, जो इंडियन करंसी में करीब 26,153 रुपये होती है। अब देसी गर्ल के काले चश्मे की बात करें, तो ये Vita Fede ब्रैंड के थे। इस इटैलियन ब्रैंड के ब्लैक शेड्स की कीमत 295 डॉलर्स थी, जो भारतीय रुपये में करीब 22,043 होती है।

रणवीर सिंह ने जब फोटोशूट के लिए उतार दिए थे पूरे कपड़े, सोशल मीडिया पर तस्वीर आते ही हुआ था यह हाल July 24, 2020 at 08:33PM

रणवीर सिंह उन ऐक्टर्स में से एक हैं, जो अपने हर काम को इतना डूबकर करते हैं कि देखने वाला भी उनके हर इमोशन को फील कर पाता है। यह ऐक्टर अपने काम में हमेशा ही हटकर एलिमेंट जोड़ने से भी कतराता नहीं है। हालांकि, कभी-कभी यह इतना एक्सट्रीम हो जाता है कि लोगों के लिए भी इसे पचा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ तब हुआ था, जब रणवीर ने एक फोटोशूट के लिए पूरे कपड़े उतार दिए थे। तस्वीर जब सामने आई, तो लोग अपने रिऐक्शन्स काबू में नहीं रख सके। दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने डेब्यू से पहले प्रोफाइल फोटोज के लिए एक फोटोशूट करवाया था। इसमें से एक में वह पानी से भरे बाथटब में न्यूड होकर लेटे दिखाई दिए थे। जब उनकी फिल्म बेफिक्रे रिलीज हुई, तो अचानक यह तस्वीर फिर से सामने आ गई और देखते ही देखते वायरल हो गई। लोगों ने इस मोनोक्रोम फोटो को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया। उन्होंने रणवीर को लेकर एक के बाद एक कई कॉमेंट्स किए और इसमें दीपिका पादुकोण तक को बीच में लाने से चूके नहीं। वैसे ये तस्वीर भले ही रणवीर के डेब्यू से पहले की बताई जाती हो, लेकिन स्टार बनने के बाद भी इस ऐक्टर ने कई बोल्ड फोटोशूट किए हैं, जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।