Monday, July 27, 2020

पहले तो मलाइका अरोड़ा ने पहनी हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस, फिर एक्स सासू मां के गाने पर थिरकाए कदम, देखें VIDEO July 26, 2020 at 11:53PM

अपने किलर लुक्स से लाखों दिलों पर राज करने वाली की फैशन के मामले में जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह शायद ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लॉकडाउन में भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को बरकरार रखा। हालांकि, मलाइका अक्सर ही अपने कातिलाना लुक्स से हर किसी को मात देती आई हैं, लेकिन इन दिनों उनका बदला-बदला सा रूप देखकर हर कोई हैरान है। ये तो हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगाया हुआ था, जिसकी वजह से सभी सेलेब्स अपने-अपने घरों में बंद थे। लेकिन अब जब काम के सिलसिले में उन्हें बाहर निकलना पड़ रहा है तो वह छोटी सी छोटी चीज का ध्यान रखते हुए घर के बाहर अपने कदम रख रहे हैं। ऐसा ही कुछ हमें 'हुस्न की मल्लिका' यानी मलाइका अरोड़ा के साथ भी देखने को मिला, जो करीब 4 महीनों बाद अपने घर से तो बाहर निकलीं लेकिन उनकी तैयारी को देख हर किसी की हंसी निकल गई। 4 महीने के लॉकडाउन के बाद ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की शूटिंग एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। ऐसे में रियलिटी शो की जज मलाइका अरोड़ा ने कोविड-19 के युग में सेट पर अतिरिक्त सावधानियों को बरतते हुए का एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि मलाइका की पहनने वाली ड्रेस से लेकर उनकी वैनिटी वैन तक को घंटों तक सैनिटाइज़ किया जा रहा है। इतना ही नहीं, मलाइका के मेकअप आर्टिस्ट ने भी पीपीई किट पहनकर उनको एक ग्लैम लुक दिया है। जी हां, शो को जज करने पहुंची मलाइका अरोड़ा इस दौरान Malak El Ezzawy की डिज़ाइन की हुई कॉपर सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। जिसके साथ जालीदार लॉन्ग स्टॉकिंग्स उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रहे थे। यही नहीं, बॉडी फिटिंग ड्रेस के साथ हाई टर्टल नेक और फुल स्लीव्स उनके टोन्ड फिगर को उभारने का काम बहुत अच्छे से कर रहे थे। वहीं, बात करें अभिनेत्री के मेकअप की तो उन्होंने नो एक्सेसरीज लुक को अपनाते हुए अपनी ड्रेस से मिलता-जुलता ही लिप शेड लगाया हुआ था, जिसके साथ न्यूड मेकअप और बालों को सिंपल पोनीटेल में स्टाइल किया था। वहीं, आपको बताते चलें कि मलाइका ने इस बोल्ड ड्रेस को पहनकर अपनी एक्स सासू मां यानी हेलन के एक गाने 'पिया अब तो तू' पर भी जमकर कदम थिरकाए। वैसे मलाइका कोरोना से कितना डर गई हैं? इस बात का अंदाज़ा आप उनकी घंटों सैनिटाइज़ हुई ड्रेस को देखकर भी लगा सकते हैं। खैर, कोरोना काल में इतनी सतर्कता बरतना भी जरूरी है। वैसे आपका मलाइका को ऐसे हाल में देखकर क्या कहना है? हमें जरूर बताएं।

बेहद खास थी समांथा अक्किनेनी की सगाई की साड़ी, सुनहरे धागों से यूं उकेरी गई थी पूरी लव स्टोरी July 26, 2020 at 11:52PM

समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी से जुड़े हर इवेंट को बेहद ग्रैंड लेवल पर प्लान किया गया था। इसकी झलक दुनिया ने तस्वीरों के जरिए देखी। इन मौकों को और खास बनाने में साउथ के इन स्टार्स ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। समांथा ने तो सगाई के लिए भी ऐसी साड़ी डिजाइन करवाई थी, जिसके लोगों में चर्चे तक हो गए। यह साड़ी न सिर्फ डिजाइन के मामले में बेजोड़ थी, बल्कि इसके साथ जिन इमोशन्स को जोड़ा गया था, वे भी काफी स्पेशल थे। समांथा की एंगेजमेंट की साड़ी डिजाइनर क्रेशा बजाज ने डिजाइन की थी। उन्होंने इस खास मौके के लिए सफेद और गोल्डन कलर को चुना था। इस साड़ी को बीच में से पूरा प्लेन रखते हुए पल्ले व बॉर्डर पर गोल्डन वर्क किया गया था। सुनहरे धागों से की गई कढ़ाई, साड़ी को रॉयल फील दे रही थी। वैसे सबसे खास तो पल्ले पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। हाथ से की गई इस कढ़ाई से साड़ी के पल्ले पर समांथा और नागा की लव स्टोरी को उकेरा गया था। इसमें दोनों की पहली फिल्म, शादी के लिए प्रपोज करने, पहली बाइक राइड, अक्किनेनी परिवार के साथ पहली बार शादी में जानें और कपल के तौर पर एक शादी में शरीक होने तक के लम्हे जोड़े गए थे। इस बारीक काम को कितनी मेहनत से किया गया, इसका एक विडियो खुद समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। वैसे समांथा के ब्लाउज की बात करें, तो उसे ऑफ शोल्डर ऐंड स्ट्रेट कट नेकलाइन डिजाइन में स्टिच किया गया था। यह पूरी तरह से गोल्डन कलर का था। क्रेशा बजाज के कारण हिट हुई ये डिजाइन वैसे आपको बता दें कि शादी के कपड़ों पर अपनी खास यादों को कढ़ाई के जरिए दिखाना खुद क्रेशा बजाज ने ही शुरू किया था। उन्होंने अपने लिए वेडिंग ड्रेस जब तैयार की, तो उस पर अपनी लव लाइफ के सभी स्पेशल मोमेंट्स को उस पर जगह दी। इसकी तस्वीरें सामने आने पर डिजाइन हिट हो गई और इसकी मांग बढ़ गई।

Sunday, July 26, 2020

जब ट्रोल्स के साथ मिलकर कियारा आडवाणी ने अपने ही कपड़ों का उड़ाया मजाक July 26, 2020 at 08:25PM

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस हमेशा ही किसी न किसी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। खासतौर से कपड़ों को लेकर तो उन्हें अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में कई अदाकाराएं या तो कॉमेंट्स को इग्नोर करती हैं या फिर करारा जवाब देती हैं। लेकिन कियारा आडवाणी तो एक बार खुद ही अपने कपड़ों को लेकर चली ट्रोलिंग का हिस्सा बनती दिखाई दी थीं। दरअसल, एक फोटोशूट के लिए कियारा आडवाणी ने येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। इस फ्लोरलेंथ ड्रेस में ऑफ शोल्डर और स्ट्रेटकट नेकलाइन डिजाइन थी। इसमें नीचे की ओर टेल पैटर्न भी था। ड्रेस की सबसे यूनीक बात उसमें दी गई फ्रिंज और फेदर डिजाइन थी। यह पूरे गाउन को ही बेहद अलग लुक दे रही थी। टोन्ड फिगर और खूबसूरत चेहरे की मालकिन कियारा आडवाणी इसमें कमाल की लग रही थीं। हालांकि, जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं, तो लोग इसका मजाक बनाने से बाज नहीं आए। यूजर्स ने इस ड्रेस की तुलना मैगी से करना शुरू कर दी थी। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर लोगों ने तरह-तरह के मीम्स और कॉमेंट्स के जरिए कियारा को ट्रोल कर दिया था। हालांकि, मैगी से हुई इस तुलना से हर्ट होने की जगह कियारा खुद ही इस ट्रोलिंग में शामिल हो गईं। उन्होंने इन कॉमेंट्स पर खुद ही मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हा हा और मैं दो मिनट में तैयार हो गई थी।' दरअसल, 'दो मिनट में रेडी' मैगी नूडल्स की टैग लाइन है, जिसका कियारा ने यूज किया था। कियारा का यूं मजाक का हिस्सा बनना कई लोगों को पसंद आया और उन्होंने इसे ही ट्रोल्स के लिए करारा जवाब बताया। वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि जिस तरह से ऐक्ट्रेस ने खुद के कपड़ों के मजाक में हिस्सा लिया, वह दिखाता है कि उनके लिए लोगों के किए गए कॉमेंट्स बिल्कुल भी मायने नहीं रखते हैं।

जैसी ननद वैसी भाभी! जब लॉकडाउन में करीना कपूर को पहनने पड़ गए सोहा अली खान के कपड़े July 26, 2020 at 07:25PM

बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान का फैशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। वह जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं। अभिनेत्री के स्टाइल स्टेटमेंट का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि उन्होंने लॉकडाउन पीरियड में भी एक से बढ़कर एक कफ्तान पहनकर लोगों को अपनी स्टाइल से इम्प्रेस किया। यही नहीं, जब तीन महीने बाद वह अपने घर से बाहर निकलीं तो भी उनका स्टाइल देखने लायक था, हालांकि, इस दौरान बेबो को अपनी ननद सोहा अली खान से मांगकर कपड़े पहनने पड़ गए। आप सभी को याद ही होगा जब मुंबई में लगे लॉकडाउन को अनलॉक किया गया तो बेबो मुंबई की सड़कों का लुत्फ उठाने के लिए अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान संग निकली थीं। हालांकि, कोरोना की बढ़ती महामारी के बीच बिना मास्क लगाए करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जमकर किरकिरी भी हुई थी। लेकिन जब बेबो के स्टाइल पर लोगों की नजर पड़ी तो हर किसी का गुस्सा ठंडा हो गया। जी हां, इस दौरान करीना ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में नजर आई थीं जो कुछ समय पहले सोहा अली खान को पहने हुए देखा गया था। इस बात में कोई शक नहीं कि करीना कपूर खान और सोहा अली खान एक-दूसरे की ननद-भाभी कम बल्कि दोस्त ज्यादा हैं। दोनों को ही अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। ऐसे में एक-दूसरे संग वार्डरोब शेयर कर दोनों ने इस बात को भी साबित कर दिया कि कपड़ों के मामले में भी उनकी पसंद एक-दूसरे से काफी मिलती है। बता दें जिस कैजुअल ऑउटफिट को पहन करीना धूम मचा रही थीं, उसे अब से करीब दो साल पहले सोहा अली खान को पहने देखा गया था। यही नहीं, सोहा ने अपनी इस ड्रेस को एक नहीं बल्कि दो-दो बार करीना कपूर संग रिपीट किया है। पूरे परिवार संग वेकेशन मनाने निकलीं सोहा उस दौरान भी इसी ड्रेस को पहने नजर आई थीं। वहीं इससे पहले लंच डेट पर भी सोहा अली खान ने इसी ड्रेस को पहना था। सोहा ने जहां सिंपल मेकअप रखते हुए इस फ्लोरल मैक्सी के साथ वाइट कलर के फ्लिप फ्लॉप डाले हुए थे, तो वहीं करीना कपूर सटल मेकअप के साथ वाइट स्नीकर्स में नजर आईं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब सोहा और करीना ने इस तरह एक जैसे कपड़े पहने हों, इससे पहले भी दोनों तैमूर अली खान के बर्थडे पर एक जैसी ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। खैर, जो भी सोहा अली खान और करीना कपूर खान का यूं एक जैसे कपड़े पहनना हमें तो काफी पसंद आया। वैसे आपका ननद-भाभी के इस स्टाइल को देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।