Wednesday, August 12, 2020

मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, बेहद करीबी दोस्त का हुआ निधन August 12, 2020 at 03:42AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस यूं तो अपनी कमाल की ड्रेसिंग से हर किसी को मात देती हैं लेकिन कभी आपने सोचा है कि उनके इस स्टाइल के पीछे न जाने कितने लोगों की मेहनत होती है। अक्सर स्टाइलिश ड्रेसेस से लेकर फैशनबुल लुक्स में दिखाई देने वाली मलाइका को तैयार करने से लेकर उनके लिए खूबसूरत ड्रेसेस बनाने तक का जिम्मा उनकी स्टाइलिस्ट के साथ-साथ उनके डिज़ाइनर का भी होता है, जिनमें से एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर भी थीं। बी-टाउन की जानी-मानी फैशन डिज़ाइनर सिमर दुग्गल का आज निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। सिमर दुग्गल ने बॉलीवुड हसीनाओं के लिए एक से बढ़कर एक ऑउटफिट्स डिजाइन किए थे। ऐसे में आज उनके निधन की खबर ने फैशन की दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी सदमे में डाल दिया। उनके असामयिक निधन से उनके दोस्तों के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा को भी गहरा झटका लगा है, जिन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिख उन्हें अंतिम विदाई दी है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश के साथ शोक व्यक्त करते हुए अपनी और सिमर की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- 'जैसे ही मैंने यह खबर सुनी मेरी आंखें भर आईं। मैं अपने आँसू नहीं रोक सकती... मेरी खूबसूरत दोस्त, मेरी परी, मेरी सबसे मजबूत साथी, मेरी सबसे दयालु सिमर दुग्गल... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारी बहुत याद आएगी... तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरी दोस्त'। बता दें, मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्त भी उन्हें सांत्वना देते नजर आए। मलाइका के पोस्ट पर श्वेता बच्चन ने टूटे हुए दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं सोफी चौधरी ने लिखा-'Omg... यह सुनकर बहुत दुख हुआ। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले खूबसूरत सिमर'। इतना ही नहीं मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी सिमर को याद करते हुए लिखा -'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले हमारी प्यारी सिम'। आपको बता दें सिमर दुग्गल ऐसी पहली मॉडल थीं, जिन्होंने रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए शादी के बाद रैंप पर वॉक किया। वह अपने एथनिक वियर कलेक्शन के लिए सबसे ज्यादा फेमस थीं।

45 साल की सोनाली बेंद्रे ने बोल्ड लुक शेयर कर फैन्स को चौंकाया, मिल रही जमकर तारीफ August 11, 2020 at 11:10PM

सोनाली बेंद्रे भले ही 45 साल की हो चुकी हों, लेकिन उनकी खूबसूरती में जरा सी भी कमी नहीं आई है। कैंसर को मात देने के बाद से यह अदाकारा और भी ज्यादा खुलकर अपना जीवन जी रही है। लोग क्या सोचेंगे या कहेंगे? इस विचार को अब सोनाली खुद पर हावी नहीं होने देती हैं और इसी का उदाहरण उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला। फैन्स को अपनी इस फेवरिट अदाकारा का ऐसा लुक काफी लंबे समय बाद देखने को मिला है, जिस वजह से तस्वीरें सामने आते ही वे सोनाली की तारीफें करने में जुट गए। ऐसा था सोनाली का लुक सोनाली बेंद्रे इन तस्वीरों में लेदर पैंट्स पहनी दिखाई दे रही हैं। ये स्किन फिट पैंट्स उनके फिट फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए परफेक्ट नजर आ रही थीं। इसके साथ ऐक्ट्रेस ने क्रीम कलर का स्वेटर पहना था, जिसमें डीप नेकलाइन थी। इसे सोनाली ने एक कंधे पर स्लैंटिंग लुक दिया था। इसके साथ इस खूबसूरत अदाकारा ने ब्लैक कलर की लेस ब्रालेट पहनी थी, जिसमें स्पैगटी स्लीव्स थीं। वहीं फुटवेअर की बात करें, तो उन्होंने अपने इस लुक के साथ स्वेटर से मैच करते क्रीम कलर के स्पोर्ट्स के शूज पहने थे। इस पूरे लुक और ऊपर से सोनाली की मोहक अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया। ये पिक्स खुद सोनाली को भी बेहद पसंद आईं और उन्होंने यह बात कैप्शन में लिखकर भी जाहिर की।

Tuesday, August 11, 2020

पहले तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पहने एक जैसे कपड़े, फिर एक्ट्रेस ने बदले में ले ली यह चीज August 11, 2020 at 06:13PM

‘मेरे पास पहनने के लिए कुछ नहीं है' यह एक ऐसा मंत्र है जिसे हर लड़की दिन में एक न एक बार जरूर जपती है। हर बीतते दिन के साथ, हमें लगता है कि हमारी वॉर्डरोब पहले से कहीं ज्यादा बोरिंग हो रही हैं। हालांकि, वो बात अलग है कि कुछ स्मार्ट लड़कियों के लिए यह बस कहने भर की बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन स्टाइलिश दिवाओं ने हर बदलते दिन के साथ यह साबित कर दिया है कि बॉयफ्रेंड या पति के कपड़ों को भी कूल अंदाज में पहना जा सकता है। ऐसा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी आप देख सकते हैं कि कैसे जानी-मानी एक्ट्रेसेस अपने बॉयफ्रेंड या पति के कपड़ों को पहनकर अपने स्टाइल का परचम लहरा रही हैं। अभी तक इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, हिना खान-रॉकी जायसवाल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम ही शामिल था, लेकिन अब लगता है कि कपड़े उधार लेने वाली लिस्ट में जल्द एक और लवबर्ड्स की एंट्री होने वाली है। लिस्ट में एंट्री लेने वाला कपल कोई नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हैं, जिन्होंने पहले तो एक जैसे कपड़े पहनकर यह साबित कर दिया कि उन्हें भी आम गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड की तरह एक-दूसरे संग ट्विनिंग करना पसंद हैं। वहीं फिर मलाइका ने अर्जुन कपूर की वॉर्डरोब में हाथ आजमाकर हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, बात उस समय की जब अर्जुन कपूर अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए के साथ न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। हालांकि, यहां अर्जुन कपूर का परिवार पहले से ही छुट्टी मना रहा था लेकिन लवबर्ड्स भी इस क्लब में शामिल हो गए। वैकेशन के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नियॉन रंग के स्पेगेटी टॉप के साथ वह NYC कैप पहने हुए नजर आ रही थीं। हालांकि, इस तस्वीर में मलाइका का चेहरा साफ तरीके से नहीं दिख रहा था लेकिन उनका मकसद तो अपने बॉयफ्रेंड की उधार ली हुई कैप को फ्लॉन्ट करना था। इतना ही नहीं, मलाइका की तस्वीर के ठीक बाद अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टा पर एक ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह भी नियॉन स्वेटशर्ट के साथ उसी कैप को पहने नजर आए, जिसे मलाइका ने पहना था। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अर्जुन कपूर के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, अर्जुन ने लिखा- यांकी डूडल डू विद माई फैन एंड आई, नियॉन को किसने बेहतर पहना? खैर, अर्जुन ने अपने फैन की कोई तस्वीर तो शेयर नहीं की थी लेकिन समझने वालों के लिए इशारा ही काफी है। यूं एक साथ कपड़ों से लेकर कैप तक की ट्विनिंग करना दोनों के फैंस को काफी पसंद आया। हालांकि, यह ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका ने यूं अर्जुन कपूर की वॉर्डरोब को खंगाला हो। साल की शुरूआत में भी मलाइका अर्जुन कपूर की उधार ली हुई कैप को पहने जिम के बाहर स्पॉट हुई थीं। जी हां, वाइट कलर के कूल जिपर और शॉर्ट्स में मलाइका ने अरोड़ा ने उसी Yankees cap को लगाया हुआ था, जिसे अर्जुन ने मलाइका के साथ मालदीव्स आउटिंग में पहना था। खैर , जो भी हो अर्जुन और मलाइका को ऐसा करता देख एक बात तो तय है हैं कि वह भी बिल्कुल हमारे जैसे हैं जो अपने पार्टनर के साथ मैचिंग ऑउटफिट्स से लेकर एक-दूसरे के कपड़े शेयर करने से नहीं कतराते।

सैफ की दूसरी शादी के बारे में सुनते ही अमृता सिंह ने इस शख्स को किया था कॉल, सारा अली खान ने खुद शेयर की थी बात August 11, 2020 at 05:45PM

सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी की शादी तलाक तक आते-आते बहुत ही कड़वाहट से भर गई थी। यही वजह है कि आज भी दोनों ही एक-दूसरे से मिलना भी अवॉइड करते हैं। हालांकि, इसका असर दोनों ने अपने बच्चों पर नहीं होने दिया, जिससे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को पिता और मां दोनों का बराबर प्यार मिल सके। ऐसा ही उदाहरण तब देखने को मिला था, जब सैफ ने दूसरी शादी करने का फैसला किया था। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाया था। शादी का फैसला लेने के बाद इसकी जानकारी अमृता को भी दी गई। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जैसे ही उन्होंने अपने पिता की शादी के बारे में सुना वैसे ही उन्होंने अपनी पूरी जूलरी निकाल ली थी और मां से पूछा था कि वह कौन से झुमके कार्यक्रम में पहनेंगी? अमृता ने इस शख्स को किया था कॉल एक्स-हबी की शादी की जानकारी मिलने के बाद अमृता सिंह ने फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला को कॉल किया था। सारा ने बताया था, 'मेरी मां ने उन्हें कॉल किया और सीधे कहा कि सैफ शादी कर रहे हैं और मैं चाहती हूं कि सारा सबसे सुंदर लहंगा पहनें।' प्यार लगी थीं सारा इस बात में तो कोई शक नहीं कि और करीना कपूर की शादी में नियॉन ग्रीन ऐंड पिंक कॉम्बिनेशन का सूट पहन पहुंचीं सारा अली खान काफी प्यारी लग रही थीं। उनका अनारकली सूट और लाइट वेट जूलरी, उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे थे।