Sunday, July 26, 2020

जब ट्रोल्स के साथ मिलकर कियारा आडवाणी ने अपने ही कपड़ों का उड़ाया मजाक July 26, 2020 at 08:25PM

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस हमेशा ही किसी न किसी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। खासतौर से कपड़ों को लेकर तो उन्हें अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में कई अदाकाराएं या तो कॉमेंट्स को इग्नोर करती हैं या फिर करारा जवाब देती हैं। लेकिन कियारा आडवाणी तो एक बार खुद ही अपने कपड़ों को लेकर चली ट्रोलिंग का हिस्सा बनती दिखाई दी थीं। दरअसल, एक फोटोशूट के लिए कियारा आडवाणी ने येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। इस फ्लोरलेंथ ड्रेस में ऑफ शोल्डर और स्ट्रेटकट नेकलाइन डिजाइन थी। इसमें नीचे की ओर टेल पैटर्न भी था। ड्रेस की सबसे यूनीक बात उसमें दी गई फ्रिंज और फेदर डिजाइन थी। यह पूरे गाउन को ही बेहद अलग लुक दे रही थी। टोन्ड फिगर और खूबसूरत चेहरे की मालकिन कियारा आडवाणी इसमें कमाल की लग रही थीं। हालांकि, जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं, तो लोग इसका मजाक बनाने से बाज नहीं आए। यूजर्स ने इस ड्रेस की तुलना मैगी से करना शुरू कर दी थी। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर लोगों ने तरह-तरह के मीम्स और कॉमेंट्स के जरिए कियारा को ट्रोल कर दिया था। हालांकि, मैगी से हुई इस तुलना से हर्ट होने की जगह कियारा खुद ही इस ट्रोलिंग में शामिल हो गईं। उन्होंने इन कॉमेंट्स पर खुद ही मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हा हा और मैं दो मिनट में तैयार हो गई थी।' दरअसल, 'दो मिनट में रेडी' मैगी नूडल्स की टैग लाइन है, जिसका कियारा ने यूज किया था। कियारा का यूं मजाक का हिस्सा बनना कई लोगों को पसंद आया और उन्होंने इसे ही ट्रोल्स के लिए करारा जवाब बताया। वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि जिस तरह से ऐक्ट्रेस ने खुद के कपड़ों के मजाक में हिस्सा लिया, वह दिखाता है कि उनके लिए लोगों के किए गए कॉमेंट्स बिल्कुल भी मायने नहीं रखते हैं।

जैसी ननद वैसी भाभी! जब लॉकडाउन में करीना कपूर को पहनने पड़ गए सोहा अली खान के कपड़े July 26, 2020 at 07:25PM

बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान का फैशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। वह जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं। अभिनेत्री के स्टाइल स्टेटमेंट का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि उन्होंने लॉकडाउन पीरियड में भी एक से बढ़कर एक कफ्तान पहनकर लोगों को अपनी स्टाइल से इम्प्रेस किया। यही नहीं, जब तीन महीने बाद वह अपने घर से बाहर निकलीं तो भी उनका स्टाइल देखने लायक था, हालांकि, इस दौरान बेबो को अपनी ननद सोहा अली खान से मांगकर कपड़े पहनने पड़ गए। आप सभी को याद ही होगा जब मुंबई में लगे लॉकडाउन को अनलॉक किया गया तो बेबो मुंबई की सड़कों का लुत्फ उठाने के लिए अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान संग निकली थीं। हालांकि, कोरोना की बढ़ती महामारी के बीच बिना मास्क लगाए करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जमकर किरकिरी भी हुई थी। लेकिन जब बेबो के स्टाइल पर लोगों की नजर पड़ी तो हर किसी का गुस्सा ठंडा हो गया। जी हां, इस दौरान करीना ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में नजर आई थीं जो कुछ समय पहले सोहा अली खान को पहने हुए देखा गया था। इस बात में कोई शक नहीं कि करीना कपूर खान और सोहा अली खान एक-दूसरे की ननद-भाभी कम बल्कि दोस्त ज्यादा हैं। दोनों को ही अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। ऐसे में एक-दूसरे संग वार्डरोब शेयर कर दोनों ने इस बात को भी साबित कर दिया कि कपड़ों के मामले में भी उनकी पसंद एक-दूसरे से काफी मिलती है। बता दें जिस कैजुअल ऑउटफिट को पहन करीना धूम मचा रही थीं, उसे अब से करीब दो साल पहले सोहा अली खान को पहने देखा गया था। यही नहीं, सोहा ने अपनी इस ड्रेस को एक नहीं बल्कि दो-दो बार करीना कपूर संग रिपीट किया है। पूरे परिवार संग वेकेशन मनाने निकलीं सोहा उस दौरान भी इसी ड्रेस को पहने नजर आई थीं। वहीं इससे पहले लंच डेट पर भी सोहा अली खान ने इसी ड्रेस को पहना था। सोहा ने जहां सिंपल मेकअप रखते हुए इस फ्लोरल मैक्सी के साथ वाइट कलर के फ्लिप फ्लॉप डाले हुए थे, तो वहीं करीना कपूर सटल मेकअप के साथ वाइट स्नीकर्स में नजर आईं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब सोहा और करीना ने इस तरह एक जैसे कपड़े पहने हों, इससे पहले भी दोनों तैमूर अली खान के बर्थडे पर एक जैसी ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। खैर, जो भी सोहा अली खान और करीना कपूर खान का यूं एक जैसे कपड़े पहनना हमें तो काफी पसंद आया। वैसे आपका ननद-भाभी के इस स्टाइल को देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

जब दिशा पाटनी से टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने मांग ली उनकी सबसे फेवरेट ड्रेस July 26, 2020 at 05:52PM

बॉलीवुड में जब भी बात फैशननिस्टा की आती है और उस लिस्ट में एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बहुत कम समय में सभी की पसंदीदा बन चुकीं दिशा पाटनी अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने क्यूट लुक्स से भी हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। हालांकि, शुरूआती दिनों में दिशा को अपनी ड्रेसिंग को लेकर कई लोगों के ताने भी सुनने पड़े हैं, लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री ने ट्रोलर्स की बात को बेहद गंभीरता से लिया है, तभी तो बदली-बदली दिशा के स्टाइल स्टेटमेंट पर उनके फैंस का ही नहीं बल्कि टाइगर की बहन का भी दिल आ गया। अपने परफेक्ट फिगर और टोन्ड बॉडी के साथ यूं तो दिशा अक्सर डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप्स में अपना दिन बिताना पसंद करती हैं। लेकिन जब भी बात आ जाए उनके ऑन ड्यूटी पहनावे की उसमें हमें कई तरह की वैरायटी देखने को मिली हैं। ऐसा ही कुछ हमें फिल्म 'मलंग' की सक्सेस पार्टी में भी देखने को मिला। जब दिशा ने वहां मौजूद हर किसी को अपने स्टाइल से घायल कर दिया। यही नहीं, दिशा की कमाल की ड्रेसिंग का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि टाइगर की बहन ने खुद उनसे उनकी इस ड्रेस को मांग लिया। दरअसल, दिशा पाटनी इस दौरान गहरे चौड़े कट वाली नेकलाइन के साथ स्किन-टाइट बॉडीकॉन ड्रेस में आई थीं। अपनी परफेक्ट फिटिंग के साथ इस ड्रेस में शीर फेब्रिक से लाल रंग की लंबी स्लीव बनी हुई थी, जिसे बैंडेज स्टाइल में डिज़ाइन किया हुआ था। जो दिशा के शानदार फिगर को फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। यही नहीं, इस फिटिंग ड्रेस के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए दिशा ने काले रंग की स्ट्रैपी हील्स को डाला हुआ था, जो उनकी स्लिम नेक को उभारने का काम कर रहे थे। अपने डेयरिंग आउटफिट के अलावा इस दौरान दिशा पाटनी का मेकअप लुक भी हर किसी को इम्प्रेस कर रहा था। अभिनेत्री ने अपने स्टाइल को कम्पलीट करने के लिए शाइनिंग रेड कलर से अपनी आंखों को एक स्मोकी लुक दिया हुआ था, जिसके साथ कोरल टोंड ब्लश उनके गालों को और चमकदार बना रहे थे। यही नहीं उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स से टीमअप करके उन्हें कंधे के एक साइड डाला हुआ था। ओवरऑल कहें तो नाइट पार्टी के लिए दिशा का यह लुक एकदम परफेक्ट था। हालांकि, पार्टी के बाद जैसे ही दिशा ने इस लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की तो टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के कमेंट ने हर किसी का दिल जीत लिया। दिशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कृष्णा ने लिखा, ‘मेरे लिए भी यह ड्रेस आर्डर कर दो, वैसे तुमने कौन सा साइज पहना हुआ है।’ हालांकि, एक तरह से देखा जाए तो यह बेहद मजाकिया कमेंट हैं, लेकिन इस कमेंट को देखकर एक बात तो साफ है कि दिशा टाइगर से साथ ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली के साथ भी एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

Saturday, July 25, 2020

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की दिलकश तस्वीरें, बोल्ड नेकलाइन ड्रेस में आईं नजर July 24, 2020 at 11:00PM

दिशा पाटनी भले ही इन दिनों घर पर समय बिता रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उनका फैशन से नाता टूट गया है। यह बाला तो घर पर रहते हुए भी एक से बढ़कर एक ड्रेस में नजर आती है, जिसकी तस्वीरें वह फैन्स के साथ भी शेयर करती हैं। लेटेस्ट फोटो में भी दिशा का स्टाइल के लिए लव साफ देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटोज में दिशा वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। इस पर ओवरऑल डॉट्स और फ्लोरल प्रिंट था। वाइट कलर पर ये ब्लू कलर के प्रिंट काफी उभरकर आ रहे थे और उसमें स्वीट टच ऐड कर रहे थे। ड्रेस में पैडिड बस्ट और डीप नेकलाइन डिजाइन थी। इसमें स्पैगटी स्लीव्स थीं, तो वहीं नेकलाइन पर माइक्रो प्लीट्स के साथ रफल्ड डिजाइन भी दी गई थी। इस ड्रेस में अपर वेस्ट पोर्शन पर स्किन हगिंग फिटिंग थी, वहीं लोअर वेस्ट पोर्शन से इसे स्ट्रेट कट डिजाइन में रखा गया था। दिशा ने इसके साथ डबल पेंडेंट और लॉन्ग चेन पहनी थी। यह उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहे थे। दिशा ने इस तस्वीर के लिए मेकअप भी किया था, लेकिन इसे उन्होंने पूरी तरह से न्यूड टोन का रखा था। उन्होंने नैचरल लुक को बरकरार रखते हुए अपने बालों को भी नैचरली मेसी लुक में स्टाइल किया था। फोटोज में आप खुद देख सकते हैं कि इस ड्रेस में दिशा कैसे स्वीट ऐंड सेक्सी का कॉम्बिनेशन लग रही थीं और ये फैन्स की भी काफी तारीफें पा रहा है।