Sunday, August 16, 2020

अनन्या पांडे पर भारी पड़ गईं उनकी स्टाइलिश मां, छोटी बहन का दिखा कूल लुक August 16, 2020 at 08:11PM

ये बात, तो माननी ही पड़ेगी कि अनन्या पांडे बीटाउन की स्टाइलिश ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि, उनकी मॉम भी कम स्टाइलिश नहीं हैं और इसका सबूत हाल ही में फिर से देखने को तब मिला, जब दोनों को एक सलॉन के बाहर स्पॉट किया गया।

ऐसी भी क्या मजबूरी, जब दीपिका कक्कड़ को पहनने पड़ गए स्टारकिड जैसे कपड़े August 16, 2020 at 06:00PM

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और बिग बॉस 12 विनर चाहे ऑनस्क्रीन हों या ऑफस्क्रीन हर बार उनका लुक देखने लायक होता है। हालांकि, वो बात अलग है कि जब से दीपिका ने शोएब इब्राहिम से निकाह क्या किया हर कोई उनके कपड़ों को लेकर आए दिन विवादित कमेंट्स करता रहता है। खैर, ऐसे 'संस्कारी ट्रोलर्स' को मुंहतोड़ जवाब देना दीपिका और उनके पति शोएब भी अच्छे से जानते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं कि दीपिका का हमेशा से ही फैशन के प्रति झुकाव रहा है। वह सरल लेकिन अपने एलिगेंट स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में बात चाहे 'बिग बॉस' के घर में चिकनकारी सूट पहनने की हो या फिर सिंपल बॉर्डर वाली साड़ियां पहनकर वाहवाही लूटने की, हर बार उनका अंदाज़ देखने लायक होता है। ऐसा ही कुछ हमें उनके लेटेस्ट सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में भी देखने को मिला, जहां दीपिका ने एक बढ़कर एक ड्रेसेस को पहनकर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। हालांकि, इस सीरियल में दीपिका ने ऐसी कई ड्रेसेस पहनी थीं, जिन्हें पहनकर बॉलीवुड की हसीनाएं भी अपने स्टाइल का परचम लहरा चुकी हैं। लेकिन उनके द्वारा पहना गया एक लहंगा ऐसा भी निकला जिसे बी-टाउन की हसीना ने नहीं बल्कि जानी-मानी स्टारकिड ने पहना था। जी हां, सीरियल की शुरूआत में अगर आपको याद हो तो दीपिका कक्कड़ ने एक सीन के लिए ब्लू रंग का ब्रोकेड लहंगा पहना था, जिसके साथ बनारसी सिल्क वाला पिंक रंग का छापेदार डबल कोटेड दुपट्टा शामिल था। दीपिका कक्कड़ के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने बनारसी सिल्क लहंगे के साथ रॉयल ब्लू कलर की डीपकट नेकलाइन वाली ब्लाउज पहना था, जिसको कवरअप करने के लिए उन्होंने साइड में ब्रोकेड दुपट्टा डाला हुआ था। यही नहीं, लहंगे के साथ मैचिंग का एक पोल्की डायमंड चोकर और इयरिंग्स भी शामिल थे। बात करें, मेकअप की तो ग्लैम लुक देते हुए दीपिका ने सटल मेकउप के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल्स से स्टाइल किया था। खैर, जैसी ही इस लुक में दीपिका की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उन्हें 'कॉपी कैट' कहना शुरू कर दिया। ऐसा इसलिए जिस लहंगे को पहन दीपिका अपने स्टाइलिश अंदाज को दुनिया के सामने बिखेर रही थीं, वह उनसे पहले श्रीदेवी की लाडली और जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर अपने बड़े भाई यानी मोहित मारवाह की शादी में पहन चुकी हैं। जी हां, दीपिका कक्कड़ ने जिस लुक को अपनाया हुआ था वह उनसे पहले खुशी कपूर स्टाइल कर चुकी हैं। खुशी के लिए यह लहंगा खासतौर पर फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था। दीपिका और खुशी का लहंगा तो लहंगा यहां तक कि दोनों की जूलरी भी एकदम सेम टू सेम थी। खैर, यह पहली बार नहीं है जब दीपिका यूं बॉलीवुड के नक्शेकदम पर चली हों, उन्होंने इस सीरियल में श्रीदेवी की ब्लू साड़ी से लेकर सुष्मिता सेन का 'मैं हूं ना' वाला लुक तक कॉपी किया है। वैसे आपको किस स्टाइल क्वीन पर यह लहंगा ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

दूसरी बार मां बनने जा रहीं करीना कपूर की पहली झलक आई सामने, पति सैफ के बर्थडे पर इन कपड़ों में आईं नजर August 16, 2020 at 05:37PM

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने कुछ दिन पहले ही सभी के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी कि वे फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं। सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार करीना की झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। यह मौका था सैफ के बर्थडे का, जिसमें बेबो उन कपड़ों में नजर आईं, जो इन दिनों उनके फेवरिट बन चुके हैं। बेबो के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 अगस्त को सैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन के दो विडियो शेयर किए गए थे। इस दौरान बर्थडे बॉय लाइट पिंक शॉर्ट कुर्ता और सफेद पजामा में नजर आए। उनके कुर्ते पर बटन और कॉलर पोर्शन सफेद रंग के थे। वहीं मिसिस खान ने स्टाइलिश लेकिन बेहद कंफर्टेबल क्लोद्स को चुना था। करीना कपूर ने कफ्तान ड्रेस पहनी हुई थी। ग्रे, पिंक और आइवरी कलर्स के कॉम्बिनेशन से बनी यह ड्रेस सिल्क मटीरियल की थी। इसमें लाइनिंग पैटर्न भी था। ड्रेस में फ्रंट पर प्लीट्स लुक देने के लिए बेबो ने ब्राउन कलर का लेदर बेल्ट भी लगाया था, जिसमें गोल्डन बकल था। इस रैप अराउंड ड्रेस में वी-शेप नेकलाइन थी, जो थोड़ी डीप कट थी। इसके साथ करीना ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे, जिनमें ड्रेस से मिलते हुए कलर्स देखे जा सकते थे। बेबो ने अपने मेकअप को पूरी तरह से मिनिमम रखा था और बस अपनी आईज को आईलाइनर से हाईलाइट किया था। उन्होंने अपने बालों को टाइट स्लीक बन में स्टाइल किया था। वैसे सेकंड प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर का कफ्तान ड्रेस के लिए प्यार जमकर देखने को मिल रहा है। उनके इंस्टाग्राम पर ही ऐसी चार से पांच तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें वह इस ड्रेस में कंफर्ट और फैमिली टाइम को इंजॉय करती नजर आई थीं।

Friday, August 14, 2020

एरिका फर्नांडिस ने बॉलीवुड की इस हसीना को किया कॉपी, अपने स्टाइलिश लुक से दी कड़ी टक्कर August 14, 2020 at 07:12PM

टीवी सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में अपने शानदार डेब्यू के बाद घर-घर में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस (Erica Fernandes) अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर कितनी सीरियस हैं, ये हम सभी अच्छे जानते हैं। बात चाहे उनके ऑनस्क्रीन लुक्स की हो या फिर ऑफस्क्रीन की, वह हर एक ड्रेस का चुनाव बेहद बारीकी से करती हैं। हालांकि, वो बात अलग है कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट का ध्यान रखते हुए भी एरिका बॉलीवुड हसीनाओं को फॉलो करना नहीं भूलतीं। इस बात में कोई दोराय नहीं कि सीरियल ' 2' में प्रेरणा का किरदार निभाने के लिए एरिका ने ऐसे कई लुक्स अपनाए, जो देखते ही देखते दूसरों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बनें। सीरियल में उन्होंने फ्लोरल कुर्तियों से लेकर डिज़ाइनर साड़ियां तक पहनी हैं, जिसमें से उनके द्वारा पहनी गई येलो हैंड पेंटेड साड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। आपको बता दें, जिस स्टाइलिश साड़ी को पहन एरिका से अपने स्टाइल का परचम लहरा रही थीं उससे पहले वह साड़ी बॉलीवुड की एक जानी-मानी फैशननिस्टा पहन चुकी हैं। एरिका फर्नांडीस ने जिस पीले रंग की पोल्का डॉट साड़ी और सफेद बैलून स्लीव्स ब्लाउज को पहना हुआ है, वह उनसे पहले अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह पहन चुकी हैं। जी हां, एरिका फर्नांडिस ने जहां अपने लुक को स्टाइलिश दिखने वाली गोल्डन मॉडर्न स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ एक्सेप्ट किया, तो वहीं चित्रांगदा ने फंकी सिल्वर नेकपीस के साथ फिंगर रिंग्स से अपने लुक को स्टाइल किया। बात करें इस साड़ी की तो यह कोलकाता स्थित फैशन लेबल वेदिका के द्वारा डिज़ाइन की गई डबल-टोंड साड़ी थी। इस साड़ी में वह सभी बातें हैं जो इसे दूसरी ड्रेसेस से हटकर बनाती है। इस साड़ी में आकर्षण को जोड़ते हुए इसे चमकीले रंगों से डिज़ाइन किया गया है, जिस पर ब्रश की मदद से हैंडपेंट पैच वर्क शामिल है। हल्के पीले रंग की साड़ी में सफेद रंग के बड़े-बड़े पोल्का घेरे को दिखाया गया है, जिसके साथ फुल आस्तीन वाला बैलून ब्लाउज साड़ी को अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। खैर, हम तो यही कहेंगे कि दोनों ही एक्ट्रेसेस का लुक अपनी जगह एकदम परफेक्ट है। यही नहीं, गर्मियों का मौसम है और इस गर्म मौसम में, इस तरह की साड़ियां एकदम परफेक्ट हैं। फैब्रिक में आरामदायक और वजन में हल्की होने के कारण इस तरह की साड़ियों को किसी भी मौके पर आसानी से कैरी किया जा सकता है। यही नहीं, अगर आप इस साड़ी को घर लाना चाहती हैं तो डिज़ाइनर वेदिका M की वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकती हैं। यह साड़ी आपको मात्र 10000 रुपए में मिल जाएगी।