
एक ओर जहां कुछ ऐक्टर्स अपनी शादी और उससे जुड़ी चीजों को फैन्स के साथ शेयर करना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ सितारे इस अनमोल लम्हे को प्राइवेट रखते हुए, बाद में उसकी तस्वीरें और अन्य जानकारी साझा करते हैं। ऐसी ही एक सिलेब्रिटी आरती छाबड़िया हैं, जिन्होंने साल 2019 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इसके बाद जब उन्होंने फोटोज शेयर कर अपने फैन्स को इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया, तो सब इस हसीना का ब्राइडल लुक देख फिदा हो गए। आरती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी के पल को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए बेहद खूबसूरत लहंगा चुना था। इसे Lalit Dalmia ने डिजाइन किया था। उनका ब्राइडल लहंगा रेड और पिंक कॉम्बिनेशन का था। इस पर पर्पल और गोल्डन कलर की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। ऐ-लाइन डिजाइन के इस लहंगे पर नीचे बॉर्डर पर किए गए राजस्थानी प्रिंट से उसे यूनीक लुक मिल रहा था। आरती ने लहंगे के साथ दो दुपट्टे कैरी किए थे। एक को पल्ले के रूप में लहंगे के साथ अटैच किया गया था। वेस्ट पर खास बेल्ट भी था, ताकि वह एक प्लेस पर बना रहे। वहीं दूसरा दुपट्टा उन्होंने सिर पर लिया था, जिसे लाइट वेट रखते हुए उसकी बार्डर पर लहंगे से मैच करती लेस लगाई गई थी। लहंगे के साथ लगे दुपट्टे और आरती के प्रिंसिस कट ब्लाउज में मरून कलर की वेलवेट बॉर्डर भी थी, जिस पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी। यह दूल्हे की शेरवानी के दुपट्टे से मैच कर रही थी। आमतौर पर जहां दुल्हनों के लहंगे भारी होते हैं, वहीं आरती ने अपने शादी के जोड़े को लाइट वेट ही रखवाया था। यही बात फैन्स को सबसे ज्यादा अच्छी लगी। खूबसूरत डिजाइन और उसके कम वजन ने कई लड़कियों को अपनी शादी के लहंगे के लिए इंस्परेशन दे दी। बात करें जूलरी की, तो आरती ने हेवी चोकर नेकलेस पहना था, जिसमें नीचे की ओर झूमर डिजाइन था। इसमें पिंक कलर भी देखा जा सकता था। ऐक्ट्रेस ने अपने कुंदन के इस हार से ही मैच करते ईयररिंग्स, माथापट्टी और नथ भी पहने थे। हाथों में लाल चूड़े की जगह उन्होंने पर्ल के बेंगल्स पहने थे। आरती ने ओवर द टॉप मेकअप को अवॉइड करते हुए अपने मेकअप को नैचरल टोन ज्यादा रखा था। उन्होंने अपनी आंखों को जरूर स्मोकी लुक दिया था, वहीं बालों को उन्होंने जूड़े में स्टाइल किया था। दुल्हन बनी आरती वाकई इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तभी तो फैन्स ने बधाई के साथ-साथ उनके ब्राइडल लुक की जमकर तारीफ की थी।
No comments:
Post a Comment