
करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया की सबसे ग्लैमरस हसीनाओं में से एक हैं। वह चाहे कुछ भी पहनें लेकिन उसमें वह सेक्सी वाइब्स देती नजर आती हैं। इस बार जब वह रेडियो मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स में शरीक हुईं तो यहां भी इस अदाकारा का स्टाइल ऐसा रहा कि सभी की नजरें बस उन्हीं पर जा थमीं। करिश्मा ने इस सितारों से सजी शाम के लिए Tarik Ediz का समर इवनिंग गाउन चुना था। इस न्यूड शेड गाउन की नेकलाइन का स्लिट डिजाइन इसे सेक्सी लुक दे रहा था। वन साइड ऑफ शोल्डर होने के साथ ही इसके दूसरे साइड फुल स्लीव्स डिजाइन की गई थीं। वन शोल्डर शिफॉन गाउन की बैक पर थ्रेड ऐंड सीक्वंस वर्क किया गया था, जो बैक लुक को भी प्रिटी बना रहा था। इस ड्रेस के फॉल को फ्री रखा गया था, जो प्रिंसेस गाउन जैसा फील दे रहा था। गाउन में वन साइड हाई स्लिट भी थी। इसमें से स्किन एक्पोजर को बचाने के लिए गाउन के साथ ही अलग से पैंट्स भी थीं, जिसे शिफॉन ऐंड लेस से बनाया गया था। करिश्मा तन्ना पर यह गाउन वाकई काफी अच्छा लग रहा था। ऐक्ट्रेस के लुक को और परफेक्ट बनाने के लिए उनके बालों को मेसी पोनी लुक दिया गया था। वहीं जूलरी के लिए करिश्मा ने स्टड ईयररिंग्स और रिंग चुनी थी। यह पर्ल ऐंड डायमंड ईयररिंग्स अनमोल जूलर्स से लिए गए थे। बात करें मेकअप की तो करिश्मा के लिए नैचरल टोन मेकअप को चुना गया था। हालांकि, उनकी आईज को जरूर आईशैडो की मदद से ज्यादा हाईलाइट किया गया था। करिश्मा का मेकअप मुकेश पाटिल ने किया था। वैसे करिश्मा के इस गाउन की कीमत भी आप जान ही लीजिए। वेबसाइट पर दिए गए ड्रेस कोड से इसकी कीमत अगर सर्च की जाए तो इसकी प्राइस 770 डॉलर्स नजर आती है। यह अमाउंट भारतीय मुद्रा में 55,184.74 रुपये होता है।
No comments:
Post a Comment